,

Etawah Car Theft: इटावा में कार का शीशा तोड़कर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Etawah Car Theft

Report: Kumar Ravi singh

Etawah Car Theft फूड प्लाजा की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नकदी, लाखों रुपये के जेवरात और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

कार का शीशा तोड़कर उड़ाए थे जेवर और नकदी

Etawah Car Theft पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फूड प्लाजा की पार्किंग में खड़ी कार को निशाना बनाया था। कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की।

14 लाख के जेवर और नकदी बरामद

Etawah Car Theft पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मनोज के कब्जे से 97,500 रुपये नकद और करीब 14 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

साथी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Etawah Car Theft पुलिस के अनुसार, वारदात में मनोज के साथ अरविंद दुबे उर्फ मोनू भी शामिल था। वह फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ जारी है।

Read this: Bhojpur Liquor Smuggling : भोजपुर में 14 चक्का ट्रक से 6 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद, गिट्टी के नीचे छिपाकर ले जा रहा था तस्कर

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…