,

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Madhupur School Theft

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी

Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित बंद पड़े नालंदा विद्यालय परिसर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर नौ पंखे समेत बिजली के अन्य उपकरण लेकर फरार हो गए। इसी परिसर में श्रावणी मेला ड्यूटी के लिए ठहरे जैप जवानों के मेस को भी चोरों ने निशाना बनाया।

छह कमरों के ताले तोड़कर नौ पंखे चोरी

Madhupur School Theft जानकारी के अनुसार, चोरों ने विद्यालय परिसर के छह कमरों के ताले तोड़ दिए। कमरों के अंदर लगे नौ पंखे और अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर लिए गए। सुबह जब विद्यालय प्रबंधन मौके पर पहुंचा तो कई कमरों के ताले टूटे मिले और सामान गायब था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

जैप जवानों के मेस से आटा समेत सामान गायब

Madhupur School Theft विद्यालय परिसर में श्रावणी मेला की ड्यूटी पर तैनात जैप के जवानों के रहने की व्यवस्था की गई है। जवानों के लिए परिसर में मेस भी बनाया गया है। चोरों ने मेस में घुसकर वहां रखा आटा और अन्य सामान भी चोरी कर लिया। इससे आशंका है कि चोरों ने विद्यालय के साथ-साथ मेस को भी पहले से निशाना बनाया था।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

Madhupur School Theft घटना की सूचना मिलने के बाद मधुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Gariaband Crime News : गरियाबंद में कुल्हाड़ी लेकर युवक ने मचाया आतंक, एक ग्रामीण की मौत और दूसरा घायल

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का