पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह ने ली 13 जान, नीचे उतरे यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rumor of fire in Pushpak Express took 13 lives

महाराष्ट्र: जलगांव में बुधवार शाम बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। पाचोरा स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली। इस अफवाह से घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। जैसे ही ट्रेन रुकी, कुछ यात्री डरकर नीचे कूद गए।

इसी दौरान, दूसरे ट्रैक पर तेज गति से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कोच में ब्रेक सिस्टम की समस्या के कारण धुआं निकला, जिससे यह अफवाह फैली। घटना के वक्त ट्रेन जिस जगह पर रुकी थी, वहां ट्रैक पर तेज मोड़ था। यात्रियों को दूसरी ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लग पाया, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।

घटना स्थल मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं, ताकि लोगों को जरूरी जानकारी मिल सके। हादसे की जांच की जा रही है और अफवाह फैलाने वाले की पहचान की कोशिश हो रही है।

ये भी पढ़िए: हरिद्वार एक्सप्रेस का प्रेशर टूटा, घंटों रेल यातायात रहा प्रभावित,पटरी पर रेत डालकर स्टेशन तक लाई गई ट्रेन

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य