,

Rajasthan RSSB JE Recruitment: राजस्थान में JE की 874 पदों पर भर्ती, डिग्री और डिप्लोमा वालों के लिए मौका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rajasthan RSSB JE Recruitment

BY: Yoganand Shrivastva

Rajasthan RSSB JE Recruitment राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के कुल 874 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। भर्ती सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए है। योग्य उम्मीदवार राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

तीन सरकारी विभागों में भरे जाएंगे 874 पद

RSSB की भर्ती में विभागवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • PWD: JE सिविल डिग्री – 351 पद
  • PWD: JE सिविल डिप्लोमा – 42 पद
  • जल संसाधन विभाग: JE सिविल डिग्री – 72 पद
  • जल संसाधन विभाग: JE सिविल डिप्लोमा – 179 पद
  • PHED: JE सिविल डिप्लोमा – 151 पद
  • PHED: JE मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा – 32 पद

इस तरह कुल 874 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

Rajasthan RSSB JE Recruitment: भर्ती में संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होना भी आवश्यक बताया गया है।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

Rajasthan RSSB JE Recruitment: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा CBT, TBT या OMR आधारित हो सकती है। एक से अधिक पालियों में परीक्षा होने पर बोर्ड द्वारा नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-10 में वेतन मिलेगा। नियुक्ति के बाद दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि रहेगी।

SSO पोर्टल से भरना होगा फॉर्म

अभ्यर्थियों को राजस्थान के SSO पोर्टल पर लॉगिन करके Recruitment Portal में जाना होगा। इसके बाद OTR प्रक्रिया पूरी कर आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के अनुसार ही विवरण भरने की सलाह दी गई है।

Read this: New Skoda Slavia 2026 : नए लुक और शानदार फीचर्स के साथ आई सेडान, जानें कीमत, इंजन और खूबियां

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12