,

Nagda Burglary Case: नागदा पुलिस को बड़ी सफलता, दो नकबजनी मामलों का खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Nagda Burglary Case

Nagda Burglary Case नागदा पुलिस ने नकबजनी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और मोटरसाइकिल समेत करीब 28 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सुनील नगर और मोहना में हुई थी चोरी की वारदात

Nagda Burglary Case पुलिस के अनुसार नागदा थाना क्षेत्र के सुनील नगर और ग्राम मोहना में मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थलों से मिले सुरागों, तकनीकी साक्ष्यों, साइबर टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

तीन आरोपियों को दबोचा, लाखों के जेवरात बरामद

Nagda Burglary Case जांच के दौरान पुलिस ने रतलाम सिंह सिकलीगर निवासी सिगनूर (खरगोन), दीपक उर्फ लुलिया भाटिया सिकलीगर निवासी गंधवानी (धार) और शिवराज सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया। रतलाम सिंह के पास से करीब 8.50 लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद, दीपक के पास से करीब 8.30 लाख रुपये के आभूषण तथा शिवराज सिंह के कब्जे से करीब 8.40 लाख रुपये के जेवरात और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

2025 के मामले का भी खुलासा

Nagda Burglary Case पूछताछ के दौरान वर्ष 2025 में हुई एक अन्य नकबजनी की घटना का भी खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर उस मामले से संबंधित करीब 2 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में कुल 27.20 लाख रुपये के जेवरात, 70 हजार रुपये नगद और लगभग 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। कुल बरामद मशरूका की कीमत करीब 28.40 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Read this: Sterilization Operation Failure Sehore: नसबंदी के 9 महीने बाद महिला ने दिया बच्ची को जन्म, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12