,

कपिल शर्मा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kapil Sharma received death threats from Pakistan

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को पाकिस्तान से E-mail के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 351(3) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया था।

Kapil Sharma received death threats from Pakistan

ईमेल में ये लिखा है:
पुलिस के मुताबिक, ईमेल में लिखा था,”हम आपकी हालिया गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमें यह जरूरी लगा कि एक संवेदनशील मुद्दा आपके ध्यान में लाया जाए। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है। हम आपसे इस संदेश को गंभीरता और गोपनीयता के साथ लेने का अनुरोध करते हैं।”

ईमेल को ‘बिश्नु’ नाम से साइन किया गया था। साथ ही, कपिल शर्मा और अन्य सेलेब्रिटीज को 8 घंटे के भीतर जवाब देने की चेतावनी दी गई थी, अन्यथा व्यक्तिगत और पेशेवर स्तर पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।

खतरे में सेलेब्रिटीज!
कपिल शर्मा से पहले राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा जैसे कलाकारों को भी इसी तरह की धमकी भरे ईमेल मिले थे।

राजपाल यादव- इन्हें ईमेल पिछले साल 14 दिसंबर 2024 को मिला था, जो उनके स्पैम बॉक्स में पड़ा था। उन्होंने 17 दिसंबर को अंबोली पुलिस और साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज करवाई।

राजपाल यादव ने कहा था कि “मैंने अंबोली पुलिस और साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद मैं इस बारे में किसी से चर्चा नहीं करना चाहता। मैं एक कलाकार हूं और अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता हूं। एजेंसियां इस मामले पर जानकारी दे सकती हैं।

सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा ने हाल ही में पुलिस से संपर्क किया था।

मुंबई की सुरक्षा पर सवालिया निशान?

मुंबई पुलिस इन धमकियों को गंभीरता से लेकर तेजी से जांच कर रही है, क्योंकि एक के बाद एक सेलेब्रिटीज को निशाना बनाया जा रहा है।

पिछले साल अक्टूबर में राजनेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा स्थित घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली थी।
सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है और अपने घर की बालकनी में बुलेटप्रूफ खिड़कियां लगवाई हैं।
सैफ अली खान पर भी हाल ही में हमला हुआ। बांद्रा स्थित घर में गुरुवार को तड़के एक घुसपैठिए ने उन पर चाकू से हमला किया। अभिनेता को छह बार चाकू मारा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

डॉक्टरों ने उनके शरीर से 2.5 इंच का चाकू का ब्लेड निकाला। इलाज के बाद सैफ अली खान को मंगलवार (21 जनवरी) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर लौटने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों और मीडिया का अभिवादन किया।

मुंबई पुलिस इन मामलों में लगातार जांच कर रही है। इस तरह की घटनाओं ने बॉलीवुड के कलाकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़िए: सैफ अली खान हमले मामले की जांच: मुंबई पुलिस एक्टर के घर पहुंची, बयान दर्ज, जांच अधिकारी भी बदला

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा