Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर में देर रात अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश इलाके में पहुंचे और शुभम पर चार राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Patna Firing News गोलीबारी से दहला इलाका, अस्पताल में चल रहा इलाज
जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 11 बजे की है। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो शुभम यादव सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की ओर से उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Patna Firing News: CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि बाइक का नंबर और बदमाशों के चेहरे स्पष्ट करने के लिए अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांची जा रही है।
Patna Firing News क्राइम मीटिंग के कुछ घंटे बाद हुई वारदात
बताया जा रहा है कि इस घटना से कुछ घंटे पहले ही पटना के एसएसपी कर्तिकेय शर्मा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे थे। बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर कई निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसके तुरंत बाद हुई इस घटना ने पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
Patna Firing News पुरानी रंजिश की आशंका, आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का मानना है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य आपराधिक कारण हो सकते हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शुभम के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Read this: Leh में सुबह-सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग; कोई जनहानि नहीं



