,

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

- Advertisement -
Ad imageAd image
Temple Theft Incident

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी

Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक परिवार के बच्चे के पैरों से करीब 50 ग्राम चांदी के कड़े चोरी कर लिए गए। घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

Temple Theft Incident सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध, वाहन पर लिखा था ‘प्रेस’

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति फुटेज में दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस वाहन से ये लोग आए थे, उस पर ‘प्रेस’ लिखा हुआ था। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। मंदिर परिसर में चोरी की एक अन्य घटना की जानकारी भी सामने आई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Temple Theft Incident श्रद्धालुओं ने बढ़ी सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की

घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने भानपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग उठाई गई है। दुधाखेड़ी माताजी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Read this: MP Flood Rescue : सीएम मोहन यादव ने सिचुएशन रूम पहुंचकर लिया बाढ़ का जायजा, 527 लोगों का रेस्क्यू

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर