,

इंदौर के ‘पुष्पा’ और सिपाही ‘शेखावत’ सर का वीडियो वायरल: हाथ में सिगरेट, बिना हेलमेट सड़कों पर घूमते नजर आए, इंस्टाग्राम पर लोगों ने उठाए सवाल

इंदौर : ‘पुष्पा’ और सिपाही ‘शेखावत’ सर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘शेखावत’ सर बने आरक्षक व ‘पुष्पा’ बने एक युवक बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए व वर्दी में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वह फिल्म पुष्पा और एसपी शेखावत के किरदारों से प्रेरित अपने नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं है।

वीडियो में दिखाई देने वाले आरक्षक का नाम जितेंद्र सिंह तंवर है, जो मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी पर्सनालिटी को फिल्मी किरदार एसपी शेखावत की तरह ढाल लिया है। मूंछों और हेयरस्टाइल के साथ हूबहू शेखावत के लुक को अपनाते हुए, तंवर वर्दी में सिगरेट पीते और फिल्मी डायलॉग पर एक्टिंग करते हुए वीडियो में नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को अब तक 22 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने इसे लेकर कई तरह की टिप्पणियां कीं है। एक यूजर ने लिखा, “ऑन-ड्यूटी सिगरेट पीने पर 1000 रुपये का फाइन होना चाहिए।” दूसरे ने पूछा, “इनका हेलमेट कहां है?” किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “शेखावत सर की नौकरी गई अब।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “नकली चंदन पकड़ने के चक्कर में डिमोशन हो गया।”

सवालों के घेरे में पुलिसकर्मी

यह वीडियो पुलिस की छवि को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है। वर्दी पहनकर सिगरेट पीना और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करना पुलिसकर्मी के लिए गंभीर मुद्दा हो सकता है। वीडियो में जिस तरह से तंवर अपनी वर्दी में नियमों का उल्लंघन करते नजर आए, उसने उनकी पेशेवर जिम्मेदारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार

इस मामले में अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि संबंधित आरक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

बिहार में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत….यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…