Jhansi: सिपाही और दरोगा में ही दे दनादन, SSP Office में ही हुई मारपीट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
There was a fight between a constable and a police inspector

झांसी: इन दिनों पुलिस विभाग में आपसी द्वेष भावना के चलते आरोप प्रत्यारोप सहित मारपीट जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। अभी प्रतिसार निरीक्षक और इंस्पेक्टर मोहित यादव उत्पीड़न मारपीट का मामला शान्त भी नहीं हुआ कि एसएसपी कार्यालय में सिपाही ओर दरोगा में जमकर गाली गलौज सहित मारपीट हो गई। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन में कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें अलग अलग किया।

SSP ऑफिस के सामने- सिपाही और दरोगा के बीच मारपीट

जानकारी के मुताबिक सोमवार को एसएसपी कार्यालय तैनात सिपाही अनुज कुमार कार्यालय में बैठ कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक दरोगा वहां पहुंचा। किसी दस्तावेज को लेकर दोनों में पहले तो तू-तू मैं-मैं हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों कार्यालय के बाहर आ गए और एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। दोनों में जमकर हो रही मारपीट की घटना से वहां भगदड़ मच गई। मारपीट की घटना होते देख वहां अन्य पुलिस कर्मी आ गए और दोनों को अलग अलग किया। सूत्रों से बताया जा रहा है कि सिपाही ने दरोग पर गाली गलौज करने ओर दरोगा ने सिपाही पर जांच के नाम पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि यह दरोगा का एक वीडियो प्रेमनगर थाना में महिला फरियादी के साथ अभद्रता करने का वायरल हो चुका है।

ये भी पढ़िए:UP: ATS में तैनात दंपत्ति के साथ घर में घूसकर मारपीट, महिला सिपाही से छेड़छाड़

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज