,

सैफई में चाचा राजपाल यादव के शांति हवन में एकजुट हुआ यादव परिवार

इटावा: सैफई गांव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के निधन के बाद शांति हवन कार्यक्रम हुआ। इसमें गांव-समाज के हजारों की संख्या मे लोग पहुंचे। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल, बेटी अदिति और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव और आदित्य यादव ,अभिषेक यादव इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष समेत परिवार के अन्य सदस्य भी हवन के दौरान मौजूद रहे। अखिलेश यादव चाचा शिवपाल के बगल में बैठे थे। हवन का कार्यक्रम शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही वहां मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव भी चाचा को श्रद्धांजलि देने पहुंच गईं। वह अखिलेश के पीछे की तरफ बैठने लगीं। यह देखकर अखिलेश यादव ने हाथों के इशारे से कहा कि पीछे नहीं, आगे बैठो। इस पर शिवपाल यादव भी लोगों से थोड़ा खिसकने के लिए कहने लगे। अपर्णा भी अपने जेठ और चाचा का सम्मान करते हुए आगे आकर बैठ गईं।वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ शांति हवन शुरू हुआ और परिवार के सभी सदस्यों ने आहुतियां दीं। हवन के बाद श्रद्धांजलि सभा हुई। श्रद्धांजलि सभा के बाद आचार्यों को ब्रह्मभोज कराया गया।

टैंकर से लिक्विड अमोनिया का रिसाव, टैंकर चालक मौके से फरार…..यह भी पढ़े

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…