,

CG TOP 10: मलेरिया से छात्र की मौत, सीएम साय का दौरा, कोरिया में गांजा खेती का खुलासा समेत दिनभर की प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Top 10

1. CG TOP 10: कांकेर में 10 दिन में दूसरे आदिवासी छात्र की मलेरिया से मौत

CG TOP 10: कांकेर के मरादापोटी बालक आश्रम में अध्ययनरत एक छात्र की मलेरिया से इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 दिनों में दूसरी मौत के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग और छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। दो अन्य छात्र अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

Contents
1. CG TOP 10: कांकेर में 10 दिन में दूसरे आदिवासी छात्र की मलेरिया से मौत2. प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय3. CG TOP 10: सक्ती में आरक्षक ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या4. भाटापारा में पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी5. CG TOP 10: कोरिया में घर की बाड़ी में चल रही थी गांजे की खेती6. सरगुजा में मध्य प्रदेश की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार7. भानुप्रतापपुर को मिली नई एम्बुलेंस की सौगात8. CG TOP 10: दंतेवाड़ा के हीरोली क्षेत्र में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्य शुरू9. मरवाही में सड़कों पर गायों की मौत को लेकर बढ़ा विरोध10. CG TOP 10:रायगढ़ में एबीवीपी ने शिक्षा सुधार को लेकर सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

2. प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर के दया भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कोरबा का उल्लेख किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

3. CG TOP 10: सक्ती में आरक्षक ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या

CG TOP 10: हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक जय लहरें का शव थाना भवन की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

4. भाटापारा में पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सेमरिया (ब) में तालाब के पास पुल के नीचे विक्रम दास मानिकपुरी का शव मिला। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है जबकि विधायक इंद्र साव ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

5. CG TOP 10: कोरिया में घर की बाड़ी में चल रही थी गांजे की खेती

CG TOP 10: बैकुंठपुर के सत्तीपारा गांव में पुलिस ने एक घर की बाड़ी से करीब 75 गांजे के पौधे बरामद किए। आरोपी सुरेश राजवाड़े को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

6. सरगुजा में मध्य प्रदेश की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने दरिमा क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 107 पाव विदेशी शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

7. भानुप्रतापपुर को मिली नई एम्बुलेंस की सौगात

CG TOP 10: गोदावरी इस्पात एवं पॉवर लिमिटेड की ओर से परिवहन संघ को एम्बुलेंस प्रदान की गई। विधायक सावित्री मंडावी ने इसका लोकार्पण किया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में राहत मिलेगी।

8. CG TOP 10: दंतेवाड़ा के हीरोली क्षेत्र में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्य शुरू

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने एनएमडीसी के CSR फंड से सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत मानी जा रही है।

9. मरवाही में सड़कों पर गायों की मौत को लेकर बढ़ा विरोध

मरवाही क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर 17 गायों की सड़क हादसों में मौत होने के दावों के बाद कांग्रेस और सर्व आदिवासी समाज ने सरकार पर गौ सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों के संरक्षण की मांग की है।

READ ALSO: Chanakya Niti: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दूरियां

10. CG TOP 10:रायगढ़ में एबीवीपी ने शिक्षा सुधार को लेकर सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत, शिक्षकों के रिक्त पद भरने, स्कूल वाहनों की जांच और निजी स्कूलों में शिक्षकों की योग्यता की जांच सहित छह प्रमुख मांगें उठाईं। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक