,

Electricity Bill Hike: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, स्मार्ट मीटर हटाने की उठाई मांग

Electricity Bill Hike

Electricity Bill Hike को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित कर बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना दोबारा लागू करने और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ते बिजली बिलों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

Electricity Bill Hike: कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जनता पर बोझ बढ़ाने का लगाया आरोप

Electricity Bill Hike पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे और कृषि पंपों के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद यह पांचवीं बार बिजली महंगी हुई है और अब तक कुल 31.23 प्रतिशत तक बिजली दरें बढ़ाई जा चुकी हैं। कांग्रेस का कहना है कि उनकी सरकार के दौरान केवल 2 पैसे की वृद्धि हुई थी और तब 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ भी उपभोक्ताओं को मिलता था।

read also: संसद से Anti Paper Leak Bill पास होने के बाद PM मोदी का संदेश, बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

Electricity Bill Hike: स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर अभियान, बिजली दफ्तरों के घेराव की तैयारी

Electricity Bill Hike को लेकर कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। पार्टी का आरोप है कि स्मार्ट मीटर अधिक खपत दिखाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिल और अर्थदंड का बोझ डाल रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाना उचित नहीं है। पार्टी ने मांग की है कि बिजली दरों में वृद्धि वापस ली जाए, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू की जाए और स्मार्ट मीटर हटाए जाएं। कांग्रेस 2 अगस्त से घर-घर जाकर आवेदन भरवाएगी और दो महीने बाद बिजली कार्यालयों का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी करेगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक