,

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Top 10 Chhattisgarh News

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी ‘मन की बात’

Top 10 Chhattisgarh News: रायपुर के दया भवन, फाफड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

Contents
Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी ‘मन की बात’Top 10 Chhattisgarh News: सक्ती में सिविल सर्जन 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तारTop 10 Chhattisgarh News: अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से 3 अपचारी फरारTop 10 Chhattisgarh News: कोरिया में घर की बाड़ी में उगाई जा रही थी गांजे की खेतीTop 10 Chhattisgarh News: कांकेर में 10 दिन में दूसरे छात्र की मलेरिया से मौतTop 10 Chhattisgarh News: भोपालपटनम में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का रेस्क्यू जारीTop 10 Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा के किसान ने आधुनिक खेती से लिखी सफलता की कहानीTop 10 Chhattisgarh News: भिलाई में सुबह-सुबह दो जगह चेन स्नेचिंगTop 10 Chhattisgarh News: धमतरी में अवैध शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमलाTop 10 Chhattisgarh News: लोरमी में चरित्र शंका के चलते कुल्हाड़ी से हत्या

Top 10 Chhattisgarh News: सक्ती में सिविल सर्जन 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एसीबी बिलासपुर की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर पे-डेटा भेजने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

Top 10 Chhattisgarh News: अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से 3 अपचारी फरार

Top 10 Chhattisgarh News: गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से तीन अपचारी बालक बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।

Top 10 Chhattisgarh News: कोरिया में घर की बाड़ी में उगाई जा रही थी गांजे की खेती

बैकुंठपुर के सत्तीपारा गांव में पुलिस ने एक घर की बाड़ी से करीब 75 गांजे के पौधे बरामद किए। मामले में आरोपी सुरेश राजवाड़े को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Top 10 Chhattisgarh News: कांकेर में 10 दिन में दूसरे छात्र की मलेरिया से मौत

आवासीय आश्रम मरादापोटी के एक छात्र की मलेरिया से इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 दिनों के भीतर दूसरी मौत के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग और छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Top 10 Chhattisgarh News: भोपालपटनम में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी

इंद्रावती नदी के उफान के बीच प्रशासन ने चंद्रनगिरी सहित कई गांवों में देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

Top 10 Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा के किसान ने आधुनिक खेती से लिखी सफलता की कहानी

ग्राम दुरपा के किसान अजय साहू ने ग्राफ्टेड बैंगन, ड्रिप इरिगेशन और सोलर पंप की मदद से सालाना 4 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर आधुनिक खेती का सफल मॉडल पेश किया।

Top 10 Chhattisgarh News: भिलाई में सुबह-सुबह दो जगह चेन स्नेचिंग

सुपेला और भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिलाओं से चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं सामने आईं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Top 10 Chhattisgarh News: धमतरी में अवैध शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला

छुरा थाना क्षेत्र के कांदागड़ी गांव में अवैध शराब की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने चार पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

read also: संसद से Anti Paper Leak Bill पास होने के बाद PM मोदी का संदेश, बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

Top 10 Chhattisgarh News: लोरमी में चरित्र शंका के चलते कुल्हाड़ी से हत्या

मुंगेली जिले के लोरमी वनांचल क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक युवक ने अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Katihar Crime News: कटिहार में पंजाब के दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और 22 कारतूस बरामद

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस

Platelet Donation: आगाज़ संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 11 दिन में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान

Report: Prem Shrivastva Platelet Donation सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने