,

Swasth Bastar Abhiyan: स्वस्थ बस्तर अभियान के दूसरे चरण का ऐलान, अंबेडकर अस्पताल के नवीनीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर

Swasth Bastar Abhiyan

Swasth Bastar Abhiyan: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ के पहले चरण की सफलता के बाद अब इसका दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। पहले चरण में गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है।

Swasth Bastar Abhiyan: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आई कमी, अब और व्यापक स्तर पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Swasth Bastar Abhiyan: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्यों को देखते हुए 400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, नए स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और विभिन्न जनस्वास्थ्य अभियानों को और प्रभावी बनाने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मलेरिया नियंत्रण विभाग की प्राथमिकता है। हाल ही में मलेरिया से तीन मौतों के मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग लगातार निगरानी और रोकथाम के प्रयास कर रहा है ताकि आगे ऐसी घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Swasth Bastar Abhiyan: 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवाओं का हुआ विस्तार, मेकाहारा में एसी, वायरिंग और अन्य सुविधाओं का होगा आधुनिकीकरण

Swasth Bastar Abhiyan: आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य में 375 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस संचालित की जा रही हैं। वहीं, हाल ही में आगजनी की घटना के बाद रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के व्यापक नवीनीकरण का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने बताया कि अस्पताल के रिनोवेशन के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से एसी सिस्टम, वायरिंग और अन्य आधुनिक सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

read also: IMD Weather Alert: 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, जानें आपके शहर का मौसम

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक