,

Kawad Yatra 2026: सावन कांवड़ यात्रा को लेकर कवर्धा में हाई अलर्ट, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Kawad Yatra 2026

Kawad Yatra 2026: सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कबीरधाम जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अमरकंटक से जल लेकर बूढ़ा महादेव और भोरमदेव मंदिर पहुंचने वाले हजारों कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के बूढ़ा महादेव से लेकर लोरमी के खुड़िया तक कांवड़ यात्रा मार्ग, विश्राम स्थलों और विभिन्न व्यवस्थाओं का मैराथन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

Kawad Yatra 2026: बूढ़ा महादेव से भोरमदेव और खुड़िया तक विश्राम स्थलों का लिया जायजा, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था के दिए निर्देश

Kawad Yatra 2026: निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने बूढ़ा महादेव मंदिर, राजानवागांव, भोरमदेव, डोंगरिया, जलेश्वर महादेव मंदिर और खुड़िया सहित कई प्रमुख स्थलों का दौरा किया। उन्होंने पेयजल, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। भोरमदेव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन विश्राम स्थल और स्वदेश दर्शन योजना के तहत बन रहे हॉल को जल्द श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए तैयार करने को भी कहा।

Kawad Yatra 2026: कांवड़ियों के लिए एंबुलेंस सेवा, प्रतीक्षालय और भोजन की विशेष व्यवस्था, सावन के हर सोमवार को अतिरिक्त निगरानी रहेगी

read also: IMD Weather Alert: 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, जानें आपके शहर का मौसम

Kawad Yatra 2026: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, विश्राम और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। खुड़िया और लमनी में 20-20 लाख रुपये की लागत से आधुनिक प्रतीक्षालय बनाए गए हैं, जबकि पूरे सावन माह के दौरान एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैरिकेडिंग, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के सभी इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक