,

Surajpur River Accident: सूरजपुर में नदी के तेज बहाव में 10 वर्षीय बालक बहा, पुलिस और NDRF की तलाश जारी

Surajpur River Accident

Surajpur River Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम पंचायत चपदा में नदी के तेज बहाव में 10 वर्षीय एक बालक बह गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश में जुट गई है।

Surajpur River Accident: लगातार बारिश से उफान पर हैं नदी-नाले, चपदा गांव में खेलते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चपदा निवासी रामसिंह का 10 वर्षीय पुत्र अपने एक साथी के साथ नदी-नाले के पास खेल रहा था। इसी दौरान ढ़ेकी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बालक बह गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को मोतियाबिंद की समस्या थी, जिसके कारण उसे कम दिखाई देता था।

Surajpur River Accident: कम दिखाई देने के कारण हादसे की आशंका, कुदरगढ़ पुलिस और NDRF सर्च ऑपरेशन में जुटी

घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल कुदरगढ़ पुलिस चौकी को दी। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीम संयुक्त रूप से नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

read also: IMD Weather Alert: 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, जानें आपके शहर का मौसम

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में उफनती नदियों और नालों के पास जाने से बचें तथा बच्चों को जल स्रोतों के आसपास अकेले न जाने दें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक