,

MP Cabinet Decisions : IISER भोपाल में बनेगा AI आधारित ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर शुक्रवार चलेगा ‘जनविश्वास अभियान’

- Advertisement -
Ad imageAd image
mp-cabinet-decisions-iiser-bhopal-ai-drone-center

by: vijay yadav

MP Cabinet Decisions : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जल संसाधन, प्रशासनिक व्यवस्था, निवेश, पुलिस विभाग और खेल से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। राज्य मंत्रालय में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गायन के साथ कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई।

MP Cabinet Decisions : IISER भोपाल में बनेगा AI आधारित ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर

मंत्रिपरिषद ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत भोपाल स्थित आईआईएसईआर (IISER) में ड्रोन तकनीक आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है।

आईआईएसईआर द्वारा लगभग 85.51 करोड़ रुपये की लागत से एआई आधारित ड्रोन तकनीक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर के माध्यम से ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकी शोध को बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की मीडियो को जानकारी दी।

इसके अलावा ग्वालियर जिले में विद्युत सुरक्षा निरीक्षालय के अंतर्गत नए वित्त कार्यालय की स्थापना और इसके संचालन के लिए आवश्यक नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।

MP Cabinet Decisions : जल संसाधन योजनाओं को मिली निरंतरता

कैबिनेट ने जल संसाधन विभाग की 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2031 तक संचालित होने वाली योजनाओं की निरंतरता को भी स्वीकृति दी है। इसके तहत रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए 111 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान मंजूर किया गया है। इससे सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों को लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

MP Cabinet Decisions : हर शुक्रवार चलेगा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान

मध्यप्रदेश में अब ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगा. इस अभियान के तहत प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर समीक्षा और मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचे।

MP Cabinet Decisions : प्रदेश में 7 हजार करोड़ से ज्यादा निवेश प्रस्ताव

कैबिनेट बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश को 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए तेजी से उभरता हुआ राज्य बन रहा है।

MP Cabinet Decisions : पुलिस विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदोन्नति

मध्यप्रदेश में शासकीय सेवाओं में बड़ी संख्या में पदोन्नतियां हुई हैं। पुलिस विभाग में ही 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग में अलग-अलग श्रेणियों के 9,662 नए पदों को मंजूरी दी गई है। पिछले वर्ष स्वीकृत नए पदों को मिलाकर पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों की मंजूरी दी जा चुकी है। सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस व्यवस्था में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

MP Cabinet Decisions : भोपाल में होगी महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी

कैबिनेट बैठक में खेल से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी भी दी गई। महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन भोपाल के नाथू बरखेड़ा में अक्टूबर-नवंबर में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के साथ चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। इससे मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और भोपाल अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

ये भी जानिए : China Fusion Energy Project : 10 करोड़ डिग्री तापमान वाली फ्यूजन ऊर्जा की ओर बड़ा कदम, चीन बना रहा अपना सूरज

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और