,

शादी की पहली रात वर्जिनिटी चेक करने की कुरीति पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पीड़िता को शिकायत पर ससुरालजनों पर मामला दर्ज

Court took cognizance of the evil of checking virginity on the first night of marriage, case registered against in-laws on complaint of victim

इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाली एक युवती ने शादी की पहली रात अपनी वर्जिनिटी चेक करने की कुरीति और पिछड़ी सोच के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। युवती का आरोप है कि शादी की रात उसके ससुरालवालों ने गलत तरीके से वर्जिनिटी चेक करने की कोशिश की, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हुई। इस मामले में इंदौर की जिला कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। यह मामला प्रदेश का पहला केस है, जिसमें मुस्लिम और सऊदी अरब जैसे देशों के क़बीलाए समुदायों में प्रचलित वर्जिनिटी चेक की कुरीति पर सवाल उठाए गए हैं। पीड़िता की शादी दिसंबर 2019 में भोपाल के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद, युवती को गर्भवती होने के बाद 3 महीने में गर्भपात का सामना करना पड़ा। इसके बाद, 9 महीने 9 दिन की गर्भावस्था के बाद उसने एक मृत बच्ची को जन्म दिया। वर्तमान में पीड़िता की एक बेटी है। वही महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच अधिकारी की गोपनीय रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि ससुराल वालों ने शादी की पहली रात वर्जिनिटी चेक करने के लिए गलत तरीके अपनाए, जो कि मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का कारण बने। इस मामले में अदालत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए ससुरालवालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। यह मामला समाज में फैली कुरीतियों और पिछड़ी सोच को लेकर जागरूकता पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, और यह भी दर्शाता है कि महिलाएं अब इन कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने लगी हैं।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…