Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhilai Road Accident

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर की तीव्रता से कार के परखच्चे उड़ गए।

Bhilai Road Accident: सेंट्रल एवेन्यू पर तड़के हुआ भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से भिड़ी कार

Bhilai Road Accident: प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-6 निवासी दीपक और उसका दोस्त कौशिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों को बिना बताए कार लेकर निकले थे। वे सेक्टर-8 से ग्लोब चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में कार चला रहे दीपक और उसके साथ आगे की सीट पर बैठे कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई।

Bhilai Road Accident: सेक्टर-6 के निवासी दीपक और उसके दोस्त कौशिक की गई जान, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

Bhilai Road Accident: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मर्च्युरी भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले दोनों दोस्तों के साथ शराब पीने की बात सामने आई है। हालांकि, वे सुबह के समय किस उद्देश्य से निकले थे, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

read also: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से

Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, तमिलनाडु में जश्न का माहौल; सिनेमाघरों में उमड़े हजारों प्रशंसक

Vijay: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन

France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

France में पिछले महीने पड़ी ऐतिहासिक गर्मी ने जनजीवन पर गहरा असर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. सरकारी अस्पताल में शराब-चिकन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. सोनम रघुवंशी की जमानत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के