by: vijay yadav
AIBE XXI Result 2026 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जाम XXI का रिजल्ट जारी कर दिया है। 65.92% उम्मीदवार सफल हुए हैं। साथ ही AIBE XXII परीक्षा का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन-XXI (AIBE XXI) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में 65.92 प्रतिशत उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। BCI के मुताबिक, परीक्षा का परिणाम 100 अंकों के आधार पर तैयार किया गया है।

हालांकि, पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जस्टिस हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी ने प्रश्नपत्र और रिजल्ट का मूल्यांकन करने के बाद क्वालिफाइंग मार्क्स में 3 अंकों की राहत देने का फैसला किया। इसके बाद सामान्य वर्ग और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पासिंग मार्क्स में संशोधन किया गया।
AIBE XXI Result 2026 : कितने उम्मीदवार हुए सफल?
बार काउंसिल के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 1,15,805 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।
महिला उम्मीदवार: 64,784 ने परीक्षा दी, जिनमें 42,757 सफल रहीं।
पुरुष उम्मीदवार: 1,10,909 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 73,045 पास हुए।
ट्रांसजेंडर उम्मीदवार: 8 में से 3 उम्मीदवार सफल हुए।
इसके अलावा, 20 अभ्यर्थियों के खिलाफ कथित अनुचित साधनों (Malpractice) के मामलों की जांच लंबित है, इसलिए उनके परिणाम पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।
AIBE XXI Result 2026 : AIBE XXII का शेड्यूल भी घोषित
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अगली AIBE XXII परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
गतिविधि तिथि
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 19 अगस्त 2026
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026
- आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026
- एडमिट कार्ड जारी 14 नवंबर 2026
- परीक्षा की तिथि 29 नवंबर 2026
- संभावित रिजल्ट 7 से 10 जनवरी 2027
AIBE XXI Result 2026 : आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
यहां क्लिक करें : https://www.allindiabarexamination.com/
BCI ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रिजल्ट, AIBE XXII से जुड़े अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
डिस्क्लेमर : पाठकों ये खबर एजेंसी की खबर पर आधारित है, ये आप तक सूचना पहुंचाने के लिए पोस्ट की जा रही है, नियम शर्तें और फैक्ट में त्रुटियां संभव हैं।





