सेंसेक्स की प्रमुख छह कंपनियों का मार्के‎ट कैप 1.71 लाख करोड़ घटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : ‎पिछले सप्ताह सेंसेक्स की प्रमुख 10 सबसे कीमती कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1.71 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी आईटी क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 1,71,680.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत बढ़ गई। समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 62,948.4 करोड़ रुपये घटकर 7,53,678.38 करोड़ रुपये रहा गया। सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस को ही हुआ। तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को इन्फोसिस के शेयर में करीब प्रतिशत की गिरावट आई। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 50,598.95 करोड़ रुपये घटकर 14,92,714.37 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 20,605.92 करोड़ रुपये घटकर 5,53,152.52 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 16,005.84 करोड़ रुपये घटकर 8,65,495.17 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 15,640.8 करोड़ रुपये घटकर 12,51,799.81 करोड़ रुपये और आईटीसी के मूल्यांकन में 5,880.51 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,50,702.93 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के ‎‎विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 79,773.34 करोड़ रुपये बढ़कर 17,60,967.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर