बांग्लादेश में नहीं होगी ‘इमरजेंसी’ रिलीज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : बालीवुड की फिल्म इमरजेंसी को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण राजनीतिक संबंध और फिल्म के विषय को लेकर यह फैसला लिया गया है। कंगना रनौत की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी शेख मुजीबुर रहमान की हत्या को दिखाया गया है, जो वहां के लोगों के लिए संवेदनशील विषय है। शेख मुजीबुर रहमान को बांग्लादेश में फादर ऑफ द नेशन कहा जाता है। उनकी हत्या को फिल्म में दर्शाने को लेकर बांग्लादेश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा, फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश की आजादी में इंदिरा गांधी की भूमिका को भी दिखाया गया है, जो विवाद का कारण बन गया है। फिल्म का सफर भी विवादों से भरा रहा। पहले इसे 14 जून 2024 को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसकी रिलीज़ टाल दी गई। इसके बाद 6 सितंबर की तारीख तय हुई, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया। कंगना को इसके लिए हाईकोर्ट तक जाना पड़ा। अदालत के आदेश के बाद कुछ सीन्स में बदलाव किए गए, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने इसे मंजूरी दी। ‘इमरजेंसी’ भारत में 1975-77 के दौरान लगाए गए आपातकाल की घटनाओं पर आधारित है। कंगना रनौत इसमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म उनके निर्देशन में बनी है। कंगना ने अपने इस किरदार के लिए गहन शोध किया और उनके लुक को भी काफी सराहा गया है। फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेत सतीश कौशिक जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है।

इस बार ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हो सकता है रद्द…..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में