Isa Ahmad
Gariaband Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 17.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
Gariaband Ganja Smuggling: ओडिशा से गांजा लेकर जा रहे थे तस्कर
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर दूसरे राज्य की ओर जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद देवभोग पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की जांच की, जहां तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
Gariaband Ganja Smuggling: आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा गांजा की खेप कहां पहुंचाई जानी थी।





