Raisen BJP Leader Rowdyism Case : भाजपा नेता पर पति-पत्नी का रास्ता रोककर अभद्रता और मारपीट का आरोप, लूट की धारा न जोड़ने पर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raisen BJP Leader Rowdyism Case

Report: Ram Yadav

Raisen BJP Leader Rowdyism Case मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के देवरी क्षेत्र में एक भाजपा नेता द्वारा दंपत्ति के साथ बीच सड़क पर अभद्रता और बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पति का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की, बल्कि उनके साथ मारपीट कर सोने की चेन भी छीन ली। इस हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी के रसूखदार होने के चलते स्थानीय देवरी पुलिस पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। फरियादी का कहना है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर केवल साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया है और लूट की एफआईआर (FIR) लिखने से साफ इनकार कर दिया है।

Raisen BJP Leader Rowdyism Case ससुराल से लौट रहे दंपत्ति को बीच रास्ते में घेरा, जीप के आगे लगाया ट्रैक्टर

Raisen BJP Leader Rowdyism Case प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सत्यभान धाकड़ अपनी पत्नी को उनकी ससुराल सिलवानी के ग्राम शालाबरु से विदा कराकर अपने पैतृक गांव कानीवाड़ा लौट रहे थे। वे कार/जीप से सफर कर रहे थे, तभी रास्ते में बीजेपी नेता सुरेंद्र उर्फ सोनू राजपूत ने उनकी गाड़ी के आगे अपना ट्रैक्टर अड़ाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि ट्रैक्टर लगाने के बाद आरोपी सुरेंद्र ने गाड़ी में बैठी सत्यभान की पत्नी के साथ अत्यंत अमर्यादित व गलत व्यवहार किया और जब पति ने इसका विरोध किया, तो सत्यभान की बेरहमी से पिटाई कर दी गई।

Raisen BJP Leader Rowdyism Case पूर्व कैबिनेट मंत्री का करीबी है आरोपी, पत्नी भी है देवरी से बीजेपी पार्षद

इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आरोपी सुरेंद्र उर्फ सोनू राजपूत की पृष्ठभूमि सत्ताधारी दल से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी, प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत का बेहद करीबी और खास सिपहसालार है। इसके अलावा, आरोपी सुरेंद्र की पत्नी वर्तमान में देवरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 3 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अधिकृत पार्षद हैं। इसी मजबूत राजनीतिक रसूख के कारण पीड़ित परिवार को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।

Raisen BJP Leader Rowdyism Case ‘पुलिस नहीं दर्ज कर रही लूट का केस’— पीड़ित का गंभीर आरोप, केवल मारपीट की कायमी

घटना के बाद लहूलुहान स्थिति में थाने पहुंचे फरियादी सत्यभान धाकड़ ने देवरी पुलिस के रवैये पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित का स्पष्ट कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन भी झपट ली थी। जब उन्होंने पुलिस को लूट की इस वारदात के बारे में बताया, तो पुलिस ने इस शिकायत को अनसुना कर दिया। देवरी पुलिस ने केवल साधारण मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि राजनीतिक रसूख और दबाव के चलते पुलिस मामले को हल्का करने का प्रयास कर रही है।

Read this: Farrukhabad Road Safety Meeting: ओवरलोड स्कूली वाहनों और डेंजर जोन पर प्रशासन का कड़ा रुख; जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने दिए विशेष चेकिंग अभियान के निर्देश