,

Gwalior Mobile Snatching Case: 24 घंटे में तीन जगह मोबाइल लूटने वाला एक्टिवा सवार बदमाश गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद

Gwalior Mobile Snatching Case

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Mobile Snatching Case ग्वालियर शहर में एक शातिर एक्टिवा सवार लुटेरे ने महज 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बैक-टू-बैक मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। इस बेखौफ बदमाश ने बहोड़ापुर, जनकगंज और कोतवाली इलाके में राह चलते लोगों को अपना निशाना बनाया। लगातार हो रही वारदातों से हरकत में आई जनकगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए 6 मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त नीली एक्टिवा जब्त कर ली है।

Gwalior Mobile Snatching Case पुलिस लाइन के सामने से शुरू हुआ लूट का सिलसिला

लूट की पहली वारदात 3 जुलाई की सुबह बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में हुई। यहाँ डीआरपी (DRP) लाइन यानी पुलिस लाइन के ठीक सामने स्थित सीएनजी पंप पर मयंक वर्मा अपने पिता के साथ ऑटो में गैस भरवाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट कर रहे थे। इसी दौरान नीली रंग की एक्टिवा पर सवार होकर आए बदमाश ने उनके पिता के हाथ से मोबाइल झपटा और रफूचक्कर हो गया। शोर मचाने और पीछा करने के बावजूद आरोपी भागने में सफल रहा।

Gwalior Mobile Snatching Case छात्रा और राहगीर को भी बनाया निशाना

इसके बाद आरोपी ने अगले ही दिन 4 जुलाई की सुबह जनकगंज थाना क्षेत्र की नई सड़क स्थित शिवहरे धर्मशाला के पास बस का इंतजार कर रही कॉलेज छात्रा कृतिका राठौर को निशाना बनाया और उसका फोन छीनकर भाग गया। इस वारदात के महज दो घंटे बाद बदमाश ने कोतवाली थाना क्षेत्र में एलएमबी स्वीट्स के बाहर खड़े मोहना निवासी फैजल खान के हाथ से भी मोबाइल झपट लिया और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया।

Gwalior Mobile Snatching Case सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

लगातार तीन लूट की वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जनकगंज थाना पुलिस ने फौरन इलाकों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान रोहित माहौर के रूप में की। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी लक्ष्मीगंज मरघट के पास लूटे गए मोबाइलों को बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और भाग रहे आरोपी को पीछा कर दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने पांच लूट की वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस अब अन्य चोरी के मामलों के खुलासे के लिए उससे सघन पूछताछ कर रही है।

Read this: Maharashtra Rain Red Alert : महाराष्ट्र में 8 जुलाई तक मूसलाधार का अलर्ट, मुंबई-पुणे में हाहाकार, एक्शन में सरकार

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में आज की 10 बड़ी खबरें 1. मध्य प्रदेश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में आज की 10 बड़ी खबरें 1. मध्य प्रदेश

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 13 सितंबर 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

PM Kisan Maandhan Yojana: किसानों को 60 साल के बाद मिलेगी ₹3,000 मासिक पेंशन, ऐसे करें आवेदन

PM Kisan Maandhan Yojana छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक

Bhagwandas Sabnani: बहनों का सम्मान पूरे परिवार का सम्मान, विधायक ने महिलाओं को किया सम्मानित

Bhagwandas Sabnani ने शनिवार को भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित

Indore Thar Accident: इंदौर में 50 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार थार, चार लोग घायल; एयरबैग ने बचाई जान

Indore Thar Accident: प्रतीक सेतु ब्रिज पर अनियंत्रित थार रेलिंग तोड़कर नीचे

Chhattisgarh Olympic Association: रायपुर में वार्षिक आमसभा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक में पहुंचे

Chhattisgarh Olympic Association: न्यू सर्किट हाउस में वार्षिक आमसभा का आयोजन छत्तीसगढ़