,

Sardar Aman Khan Appeal: पीओके में गहराया मानवीय संकट: नेता सरदार अमन खान ने भारत से मांगी मदद, एलओसी खोलने की वकालत

Sardar Aman Khan Appeal

Sardar Aman Khan Appeal पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में इस्लामाबाद की दमनकारी नीतियों के खिलाफ असंतोष और विरोध प्रदर्शन चरम पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालातों के बीच संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के प्रमुख नेता सरदार अमन खान ने भारत से हस्तक्षेप करने और मानवीय सहायता भेजने की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के अनुसार, पीओके के नागरिक इस समय भोजन, राशन और बुनियादी आवश्यकताओं की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने नई दिल्ली से मदद की अपील की है।

Sardar Aman Khan Appeal ‘एलओसी’ खोलने और भारत की ओर रुख करने की मांग

Sardar Aman Khan Appeal रावलकोट के ईदगाह मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सरदार अमन खान ने मांग की कि पुंछ और डोडा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (LoC) को तुरंत खोला जाना चाहिए। उन्होंने जनसमूह से पूछा कि क्या स्थिति और बिगड़ने पर उन्हें एलओसी की तरफ मार्च करना चाहिए, जिस पर वहां मौजूद जनता ने गगनभेदी नारों के साथ सहमति जताई। अमन खान ने पाकिस्तानी हुक्मरानों को चेतावनी दी कि यदि स्थानीय नागरिकों की जायज मांगों का जवाब गोलियों और बल प्रयोग से दिया गया, तो उनके पास दूसरे रास्ते भी खुले हैं।

Sardar Aman Khan Appeal पाकिस्तान ने रोकी राशन और दवाओं की सप्लाई: आरोप

आंदोलन के 26वें दिन सरदार अमन खान ने एक और वीडियो संदेश जारी कर अपनी अपील का दायरा बढ़ाते हुए श्रीनगर, बारामूला, पुंछ, राजौरी, जम्मू, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने पाकिस्तानी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन हफ्तों से पीओके में खाने-पीने की चीजों और जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति को जानबूझकर रोक दिया गया है। इस आर्थिक नाकाबंदी के कारण पूरे क्षेत्र में एक बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया है।

Sardar Aman Khan Appeal ‘आजादी’ के नारों से गूंजा पीओके, प्रदर्शनकारी घोषित हुए ‘आतंकवादी’

पीओके में भड़का यह जनाक्रोश शुरुआत में महंगाई, बिजली बिलों और खराब शासन व्यवस्था के खिलाफ था, लेकिन अब इसने एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। रैलियों में “कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है” और “हमें आजादी चाहिए” जैसे नारे खुलकर लगाए जा रहे हैं। तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तानी अधिकारियों ने 5 जून को ‘संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी’ पर प्रतिबंध लगा दिया और इस नागरिक संगठन को ‘आतंकवादी’ समूह घोषित कर कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू कर दी। इस दमनकारी कार्रवाई ने आग में घी का काम किया है और जनता का गुस्सा और भड़क गया है।

Read this: CM Yogi Adityanath Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, हुई शिष्टाचार भेंट

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट