,

महाकुम्भ में दुनिया देख रही नए यूपी की बढ़ती कौशल क्षमता

- Advertisement -
Ad imageAd image

कौशल विकास मिशन द्वारा मेला क्षेत्र के सेक्टर-1, गंगा पंडाल के दाहिने पवेलियन में लगाई गई विशेष प्रदर्शनी

महाकुम्भ नगर: त्रिवेणी के पावन तट पर महाकुम्भ 2025 का आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का एक अद्वितीय संगम है। इस महापर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा मेला क्षेत्र के सेक्टर-1, गंगा पंडाल के दाहिने पवेलियन में एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभा और कौशल क्षमता को वैश्विक मंच प्रदान करना और उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करना है।

कौशल विकास मिशन का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र


व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के मार्गदर्शन में कौशल विकास मिशन के पवेलियन में प्रदेश के युवाओं द्वारा अर्जित व्यावसायिक कौशल का लाइव प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा कई क्षेत्रों में अद्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।

इन कार्यक्रमों में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग एंड असेंबली टेक्नीशियन, मास्टर हैंड एम्ब्रॉइडर, एनिमेटर वी-3, ट्रेडिशनल हैंड एम्ब्रॉइडर, सर्विस टेक्नीशियन – होम एप्लायंसेज, सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्नीशियन, कारपेट वीवर, मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर टेक्नीशियन और गेस्ट सर्विस एसोसिएट जैसे विशेष कौशल शामिल हैं। ये सभी कौशल प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को लाइव प्रदर्शन के रूप में दिखाए जा रहे हैं, ताकि वे प्रदेश की प्रतिभा और कौशल क्षमता को करीब से जान सकें।

लाइव कौशल प्रदर्शन और आगंतुकों का उत्साह


इस पवेलियन का मुख्य आकर्षण लाइव कौशल प्रदर्शन और सेल्फी प्वाइंट हैं। देश-विदेश से आए आगंतुक इस प्रदर्शनी में विशेष रुचि ले रहे हैं और उत्तर प्रदेश की प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं। आगंतुक लाइव प्रदर्शन देखकर प्रभावित हो रहे हैं और पवेलियन के सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर इस अनुभव को यादगार बना रहे हैं।

वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश का कौशल


महाकुंभ के इस भव्य आयोजन के माध्यम और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिल रहे हैं बल्कि उनके हुनर को वैश्विक मंच पर पहचान भी मिल रही है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की यह पहल प्रदेश की प्रतिभा को निखारने और उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Five suspects arrested: बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी घायल, पांच गिरफ्तार

संवाददाता: सुरेश भाटी Five suspects arrested जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए

Indus Water Treaty पर भारत के फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दी धमकी

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि

Rahul Gandhi की मोदी-मेलोनी पर टिप्पणी को लेकर BJP का पलटवार, बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं ने घेरा

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को

CG: Top 10

CG : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले 48

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग