,

प्रधानमंत्री श्री मोदी से डॉ. स्वप्ना को मिली सराहना

Dr. Swapna received appreciation from Prime Minister Shri Modi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर सतना जिले की डॉ. स्वप्ना वर्मा की सराहना की गई है। डॉ. स्वप्ना को “बीमारी मुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में उनके अनूठे प्रयासों के लिए यह सराहना मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर डॉ. स्वप्ना को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से डॉ. स्वप्ना ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जो प्रयास किए हैं, वे सराहनीय हैं। उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनका देशभर से चयनित 10 प्रतिभागियों में चयन किया। उनका चयन हमारे लिए गर्व का विषय है। डॉ. स्वप्ना के प्रयास न केवल सतना जिले बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. स्वप्ना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और वह अपने पावन लक्ष्य में सदैव सफल होंगी।

डॉ. स्वप्ना ने मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान की स्थापना कर स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने का अनुकरणीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में संस्थान ने घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण, पेशेंट का डिजिटल प्रोफाइल और फैमिली ट्री चार्ट तैयार करने जैसे नवाचार किये हैं।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…