,

Pratapgarh Kunda Theft Case: प्रतापगढ़ में चोरों का दुस्साहस: 10 महीनों में दूसरी बार पत्रकार के घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात समेत DVR भी ले उड़े

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pratapgarh Kunda Theft Case

Report: Sourabh pandit

Pratapgarh Kunda Theft Case उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बेखौफ अपराधियों ने पुलिसिया गश्त और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। कुंडा थाना क्षेत्र के रैयापुर स्थित टिकऊ दुबे का पुरवा गांव में चोरों ने एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ एक राष्ट्रीय समाचार पत्र (स्वदेश न्यूज़) के प्रयागराज में कार्यरत पत्रकार सौरभ द्विवेदी के सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की संपत्ति साफ कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले 10 महीनों के भीतर इस घर में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है।

Pratapgarh Kunda Theft Case सीसीटीवी हुआ ऑफलाइन, तब खुली बड़ी चोरी की पोल

Pratapgarh Kunda Theft Case यह पूरी घटना 26 जून को तब सामने आई, जब प्रयागराज में मौजूद पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने अपने मोबाइल पर देखा कि उनके पैतृक घर में लगे सुरक्षा कैमरे (CCTV) अचानक ऑफलाइन आ रहे हैं। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब वे मौके पर पहुंचीं, तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा और दरवाजा खुला मिला। करीब दो सप्ताह से परिवार के प्रयागराज में होने के कारण चोरों ने इस सूने मकान की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।

Pratapgarh Kunda Theft Case तिजोरी तोड़ी, सबूत मिटाने के लिए कैमरे की हार्डडिस्क भी चुराई

घटना की सूचना मिलते ही जब पीड़ित पत्रकार प्रयागराज से अपने गांव पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। चोरों ने घर के कमरों में रखी दो लोहे की अलमारियों को बेरहमी से कटर से काट दिया था। लॉकर में रखे सोने के मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी की पायल, करीब 35,000 रुपये नकद और घर के कीमती सामान गायब थे। शातिर चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (DVR) और हार्डडिस्क भी उखाड़ ली और अपने साथ ले गए। अनुमान है कि चोरों को घर तक बड़ी गाड़ी लाने में दिक्कत हुई, जिसकी वजह से किचन और बेड का कुछ भारी सामान वहीं छूट गया, अन्यथा नुकसान और बड़ा हो सकता था।

Pratapgarh Kunda Theft Case आक्रोशित ग्रामीण बोले— अपराधियों के मन से खत्म हुआ खाकी का खौफ

पीड़ित की सूचना पर ‘डायल 112’ और स्थानीय कुंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया, तस्वीरें लीं और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं और अपराधियों के मन से पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। अब यह देखना होगा कि कुंडा थाना पुलिस इस सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश कर सामान की बरामदगी कब तक कर पाती है।

Read this: Bihar Panchayat Vikas Diwas Launchबिहार में ‘पंचायत विकास दिवस’ का ऐतिहासिक आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर से की शुरुआत, स्वास्थ्य और सड़कों को लेकर किए बड़े ऐलान

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता