,

Dantewada Truck Driver Suicide Case: दंतेवाड़ा में ट्रक चालक आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, दुष्प्रेरण और धमकी के आरोप में एक गिरफ्तार

Dantewada Truck Driver Suicide Case

Dantewada Truck Driver Suicide Case: सड़क हादसे के बाद कथित मारपीट और धमकी से था परेशान चालक

Dantewada Truck Driver Suicide Case: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ट्रक चालक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है, जहां 11 जून को बंजारी घाटी के पास एक ट्रक और मर्सिडीज कार की टक्कर हुई थी। आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक ने ट्रक चालक ताम्रध्वज साहू के साथ मारपीट की, उससे पैसों की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।

Dantewada Truck Driver Suicide Case: बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ट्रक चालक मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। अगले ही दिन उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए थे, जिन्हें पुलिस ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया।

Dantewada Truck Driver Suicide Case: डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Dantewada Truck Driver Suicide Case: पुलिस ने मामले की गहन जांच और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आरोपी सागर हेमला, निवासी गंगालूर, जिला बीजापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

read also: OpenAI India : OpenAI ने भारत के लिए किया बड़ा ऐलान, Uber के पूर्व प्रमुख प्रभजीत सिंह होंगे नए मैनेजिंग डायरेक्टर

Dantewada Truck Driver Suicide Case: गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। दंतेवाड़ा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…