,

सैफ अली खान पर हमला, लीलावती हॉस्पिटल में हुए भर्ती

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट वाले घर में गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे चोर घुस गया। चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया। जिससे उनकी गर्दन, गले और पीठ पर करीब 6 जख्म आए हैं। खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पहले चाकू मारा गया है या चोर के साथ हुई झड़प में वह घायल हुए हैं। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ पर उनके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। सैफ हमले में घायल हो गए। ऐसे में उन्हें सुबह साढ़े तीन बजे लीलावती हॉस्पिटल लाया गया। उन्हें छह जगह चोटें आई हैं, जिनमें से दो जगह पर गहरी चोट लगी है। एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास और एक गर्दन पर आई है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ले बनाई टीम

न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी ने सुबह 5:30 बजे उनकी सर्जरी शुरू कर दी। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं। वे इस वक्त सैफ के साथ लीलावती हॉस्पिटल में हैं। परिवार ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस जल्द ही मामले पर डीटेल जानकारी साझा कर सकती है। जिस समय यह वारदात हुई उस समय एक्टर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, चोर ने घर के अंदर घुसकर सैफ अली खान को चाकू मार दिया। जब घर के सदस्य जाग गए तो चोर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

अपने चाचा की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव, गंगा में किया प्रवाहित….यह भी पढ़े

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…