Rajesh Agrawal Statement : कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर मंत्री का तीखा हमला
report : pravinsh manhar
Rajesh Agrawal Statement : छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर और पार्टी की एकजुटता को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को एकजुट करना “मेंढकों को तौलने” जैसा है। मंत्री का कहना है कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी इतनी गहरी है कि केवल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने से पार्टी में एकता नहीं आ सकती।

Rajesh Agrawal Statement : राहुल गांधी की ट्रेनिंग पर उठाए सवाल
राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और संगठन को मजबूत करने के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसी ट्रेनिंग का कोई विशेष प्रभाव दिखाई नहीं देगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में आंतरिक मतभेद लगातार बने हुए हैं और नेतृत्व की सलाह से स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
Rajesh Agrawal Statement : भाजपा को विपक्ष की चिंता नहीं
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे पांच वर्षों तक संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस विकास और जनहित के कार्यों पर है, इसलिए पार्टी को विपक्ष की रणनीतियों या प्रशिक्षण शिविरों की चिंता नहीं है।

Rajesh Agrawal Statement : टीएस सिंहदेव के बयान पर दिया जवाब
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के उस बयान पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा हार सकती है। राजेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव अभी ढाई साल बाद होने हैं और अंतिम फैसला जनता को करना है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा, इसका जवाब चुनाव परिणाम में साफ दिखाई देगा।
Rajesh Agrawal Statement : चंदखुरी मंदिर में नई राम प्रतिमा पर दी जानकारी
चंदखुरी स्थित भगवान राम मंदिर में नई प्रतिमा स्थापना में हो रही देरी को लेकर भी मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि नई प्रतिमा पहले ही पहुंच चुकी है और स्थापना की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पहले स्थापित प्रतिमा भी भगवान राम के स्वरूप की थी, लेकिन नई प्रतिमा स्थापित करने के दौरान किसी प्रकार की क्षति न हो, इसके लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है।
Rajesh Agrawal Statement : जल्द पूरी होगी प्रतिमा स्थापना प्रक्रिया
मंत्री ने कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रतिमा परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है। तकनीकी और सुरक्षा कारणों से प्रक्रिया में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन जल्द ही नई प्रतिमा की विधिवत स्थापना कर दी जाएगी।

