,

केबिनेट बैठक की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने महेश्वर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की बैठक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Collector held a meeting with public representatives and officials in Maheshwar regarding preparations for the cabinet meeting.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आगामी 24 जनवरी को महेश्वर में केबिनेट की बैठक का आयोजन होना है। जिला प्रशासन द्वारा इस बैठक के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने 15 जनवरी को महेश्वर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, श्री राजकुमार मेव, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दरों, नगर पालिका अध्यक्ष महेश्वर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में केबिनेट बैठक के दौरान मंत्रीगणों के आगमन, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 24 जनवरी को प्रदेश मंत्री मण्डल के सभी सदस्य महेश्वर में केबिनेट बैठक के लिए उपस्थित रहेंगें। 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्री मण्डल के सदस्य महेश्वर किले में देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा इसके पश्चात अहिल्या घाट पर मॉ नर्मदा की पूजा अर्चना करेंगे। इसके पश्चात नर्मदा रिट्रिट में केबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मण्डलेश्वर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मण्डलेश्वर में माधव आश्रम न्यास गौशाला भी जाएंगे।

इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने सांसद और विधायक के साथ महेश्वर किला, अहिल्या घाट एवं मण्डलेश्वर में आयोजित होने वाले जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से