Bareilly Police Encounter: बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच तीखी मुठभेड़: चुरेली नहर डकैती का 72 घंटे में खुलासा; पैर में गोली लगने से 2 घायल, कुल 4 गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bareilly Police Encounter

Report: Dushyendra kumar

Bareilly Police Encounter उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में महिलाओं से लूटपाट और डकैती करने वाले एक शातिर गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चुरेली नहर के पास हुई सनसनीखेज डकैती का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बहेड़ी पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को धर दबोचा। इस जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bareilly Police Encounter 72 घंटे पहले महिलाओं से कुंडल लूटकर हुए थे फरार

Bareilly Police Encounter मामला बीती 18 जून का है, जब चुरेली नहर पुलिया के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला और उसकी रिश्तेदार (सलहज) को निशाना बनाया था। बदमाशों ने आतंक मचाते हुए महिलाओं के कान के कुंडल और कीमती जेवर लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे। इस वारदात के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बहेड़ी थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल को आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था।

Bareilly Police Encounter सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से हुई पहचान, चेकिंग के दौरान घेराबंदी

तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के रूट के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने अंततः इस वारदात को अंजाम देने वाले 6 शातिर लुटेरों की पहचान कर ली। इसके बाद बीती रात पचपेड़ा चौराहे के पास जब पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइकों पर सवार छह संदिग्ध आते हुए दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे।

Bareilly Police Encounter खेतों में भागकर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई

पुलिस टीम ने पीछा किया तो हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइकें फिसलकर सड़क पर गिर गईं। इसके बाद चार बदमाश पास के खेतों की तरफ भागे और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों—विकास और सौरभ के पैरों में गोली लगी और वे वहीं गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी मजबूत करते हुए उनके दो अन्य साथियों, ललित और सचिन को भी मौके से दबोच लिया।

बरामदगी: गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से वारदात में लूटे गए कानों के टॉप्स, दो तमंचे (315 बोर), एक तमंचा (12 बोर), भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, इस गैंग के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Read this: International Yoga Day Bihar 2026: पटना में योग दिवस पर जुटे दिग्गज: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से की खास अपील, स्कूलों में योग शामिल करने का रखा प्रस्ताव

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International