India Monsoon Update June 2026 : मानसून पर लगा ब्रेक खत्म: 23 जून से महाराष्ट्र के आगे बढ़ेगा मानसून, दिल्ली में जुलाई के पहले हफ्ते में दस्तक; कई राज्यों में रेड अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India Monsoon Update June 2026

India Monsoon Update June 2026 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश में पिछले करीब दो हफ्तों से अटका हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून (South West Monsoon) एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 जून से दक्षिणी महाराष्ट्र में थमा हुआ मानसून अब आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों में है और 23 जून के आसपास इसके आगे की यात्रा शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, इस रुकावट के कारण मानसून अपनी सामान्य गति से करीब एक सप्ताह की देरी से चल रहा है, जिसके अब जुलाई के प्रथम सप्ताह तक देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने के आसार हैं।

India Monsoon Update June 2026 23 जून से इन राज्यों में आगे बढ़ेगा मानसून, दिल्ली को करना होगा इंतजार

India Monsoon Update June 2026 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 जून से मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों को कवर करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर जाएगा। इसके प्रभाव से मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। दूसरी तरफ, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसूनी फुहारों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इस बार मानसून का आगमन लगभग एक हफ्ता लेट तय माना जा रहा है।

India Monsoon Update June 2026 बंगाल-सिक्किम में मूसलाधार बारिश का ‘रेड अलर्ट’, उत्तर-पूर्व में बाढ़ जैसे हालात

पूर्वोत्तर के राज्यों और पूर्वी भारत में कुदरत का रौद्र रूप जारी है। आईएमडी ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। पिछले 24 घंटों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस पूरे हफ्ते असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला थमेगा नहीं। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जबकि 24 जून को तटीय महाराष्ट्र और तेलंगाना में भारी बारिश का अनुमान है।

India Monsoon Update June 2026 यूपी, बिहार और विदर्भ में अभी लू का प्रकोप; जल्द गिरेगा पारा

एक तरफ जहां पूर्वोत्तर राज्य पानी-पानी हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्से अब भी भीषण गर्मी से तप रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 25 जून तक ‘हीट वेव’ (लू) की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि बिहार और तेलंगाना में 21 जून तक लू का अलर्ट है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 22 जून के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 2 डिग्री, महाराष्ट्र में 2 से 3 डिग्री और तेलंगाना में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

Read this: Muslim Women Yoga Bhopal : भोपाल में बुर्के में योग करती दिखीं मुस्लिम महिलाएं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International