Pakistan Bannu Blast News : पाकिस्तान में डबल ब्लास्ट से मची चीख-पुकार: खैबर पख्तूनख्वा में एक के बाद एक दो धमाके, रेस्क्यू करने पहुंचे लोगों सहित 7 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pakistan Bannu Blast News

Pakistan Bannu Blast News पाकिस्तान का अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत शनिवार को दोहरे बम धमाकों से दहल उठा। बन्नू जिले में सड़क किनारे हुए बैक-टू-बैक दो आईईडी (IED) विस्फोटों में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि आतंकियों ने दूसरे धमाके के जरिए उन लोगों को निशाना बनाया जो पहले ब्लास्ट के पीड़ितों की मदद करने पहुंचे थे। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

Pakistan Bannu Blast News पैसेंजर वैन को बनाया निशाना, मौके पर ही 5 यात्रियों ने तोड़ा दम

Pakistan Bannu Blast News बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी (DPO) यासिर अफरीदी के मुताबिक, यह भीषण वारदात बन्नू जिले के मार्का बेरा इलाके में हुई। एक यात्री वैन हाथी खेल गांव से सवारियां लेकर बन्नू शहर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में सड़क किनारे प्लांट किया गया एक रिमोट संचालित आईईडी बम जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस पहले विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Pakistan Bannu Blast News मदद करने पहुंचे लोगों पर दूसरा हमला, रेस्क्यू टीम भी आई चपेट में

पहले धमाके की आवाज सुनकर जैसे ही आसपास के ग्रामीण और बचावकर्मी (रेस्क्यू टीम) पीड़ितों की मदद के लिए घटना स्थल की ओर दौड़े, ठीक उसी जगह पर आतंकियों ने दूसरा धमाका कर दिया। इस दूसरे कायराना हमले में राहत कार्य में जुटे दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस खूनी खेल में घायल हुए तीन लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Pakistan Bannu Blast News मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

इस भीषण हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन या समूह ने नहीं ली है। घटना पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस कृत्य की तीव्र निंदा की है। उन्होंने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को मामले की गहन जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। सीएम ने पीड़ितों को हर संभव सरकारी मदद और घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पूरे बन्नू इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Read this: Australian Traveler Paige India Vlog : अतिथि देवो भव:’ की मुरीद हुई विदेशी महिला: ऑस्ट्रेलियाई ब्लॉगर पैज ने गिनाए भारतीयों के दरियादिली के किस्से, वीडियो वायरल

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG