,

Saharanpur Police Encounter : सहारनपुर में आधी रात मुठभेड़: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर नशा तस्कर रहमान घायल, तमंचा और बाइक बरामद

Saharanpur Police Encounter

रिपोर्ट:-अबरार अहमद

Saharanpur Police Encounter उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बिहारीगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात हुई एक तीखी मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पैर में गोली लगने के बाद एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान किशनगढ़ कॉलोनी (बिहारीगढ़) निवासी रहमान पुत्र इल्ताफ के रूप में हुई है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

Saharanpur Police Encounter चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर झोंक दी फायरिंग

यह पूरी वारदात द्रोणाचार्य इंस्टीट्यूट खुशहालीपुर के पास की है। बिहारीगढ़ पुलिस की टीम देर रात रूटीन चेकिंग पर मुस्तैद थी, तभी बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने रफ्तार बढ़ाने के साथ ही पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए सीधे फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।

Saharanpur Police Encounter उबड़-खाबड़ रास्ते पर फिसली बाइक, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस ने बिना वक्त गंवाए बदमाशों का पीछा किया। हड़बड़ाहट में उबड़-खाबड़ रास्ते पर संतुलन बिगड़ने से बदमाशों की बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने जमीन पर गिरते ही पुलिस पर दोबारा गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली तस्कर रहमान के दाहिने पैर में जा लगी। घायल होते ही पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी घने जंगलों की तरफ फरार हो गया।

Saharanpur Police Encounter अवैध हथियार और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपी रहमान की जामा तलाशी ली, तो उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा (चला हुआ कारतूस) बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने मौके से बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और फरार साथी की तलाश में जुटी है।

Read this: ABVP Prant Abhyas Varg Supaul : सुपौल में अभाविप का महामंथन: चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का शंखनाद, गूंजा ‘ज्ञान, शील और एकता’ का मंत्र

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…