Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए शनिवार 20 जून को दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल इंदौर जिले के सांवेर में प्रदेशवासियों को आवास और सड़क अधोसंरचना से जुड़ी बड़ी सौगातें देंगे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हजारों हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान की जाएगी और नए पक्के घरों में गृह प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का भूमि-पूजन भी किया जाएगा।

Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : 42 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिलेंगी आवास स्वीकृतियां
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 42 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों को 2 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की आवास स्वीकृतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही 38 हजार से अधिक परिवारों को उनके नए पक्के मकानों में गृह-प्रवेश कराया जाएगा।यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : प्रदेश में हर पात्र परिवार को पक्का आवास देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहरी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करना है।
Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगा इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर
कार्यक्रम में 2 हजार 935 करोड़ रुपये लागत वाली इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का भूमि-पूजन किया जाएगा। यह परियोजना 48.10 किलोमीटर लंबी होगी और मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा विकसित की जा रही यह हाई-स्पीड सड़क परियोजना इंदौर और उज्जैन के बीच यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी।
Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : औद्योगिक और पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा
ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण से इंदौर, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश, व्यापार, लॉजिस्टिक्स, कृषि विपणन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भी इस परियोजना से बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे अंडरपास और जंक्शन
परियोजना में स्थानीय निवासियों और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18 अंडर-पास और 19 जंक्शन इम्प्रूवमेंट कार्यों का प्रावधान किया गया है।इसके अलावा वेस्टर्न रिंग रोड और उज्जैन-बदनावर मार्ग के साथ ग्रेड सेपरेटेड जंक्शन भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।
Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : आपातकालीन सेवाओं की भी रहेगी व्यवस्था
ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पर प्रत्येक टोल प्लाजा में एम्बुलेंस, क्रेन और पेट्रोलिंग वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता मिल सकेगी।

