,

Sagar Wheat Scam : सागर में गेहूं खरीदी महाघोटाला, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा एक्शन, DSO समेत दो बड़े अधिकारी पर कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

Sagar Wheat Scam : लापरवाही बरतने पर विभाग के उच्च अधिकारियों पर एक्शन

Sagar Wheat Scam : मध्य प्रदेश के सागर जिले से इस वक्त एक बेहद बड़ी ख़बर सामने आ रही है। सागर में गेहूं खरीदी में हुई गंभीर गड़बड़ी और धांधली के मामले में सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए लापरवाह और दोषी अधिकारियों पर गाज गिरा दी है। मंत्री के इस बड़े एक्शन से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

Sagar Wheat Scam

Sagar Wheat Scam : सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति अधिकारी को हटाया

गेहूं खरीदी में पाई गई अनियमितताओं को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तत्काल प्रभाव से बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में :-

सहायक आपूर्ति अधिकारी (ASO) निशांत पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) ज्योति बघेल पर भी सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें सागर से हटा दिया गया है और भोपाल मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

शासन की इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि किसानों के हक और सरकारी खरीदी में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sagar Wheat Scam

Sagar Wheat Scam : वेयरहाउस पहुंचे ट्रक में गेहूं की जगह मिली ‘मिट्टी’

इस पूरे विवाद और कार्रवाई की शुरुआत बीते दिनों हुई एक चौंकाने वाली घटना से हुई थी। सागर के गंभीरिया स्थित देव प्रभा वेयरहाउस में गेहूं से लदा एक ट्रक अनलोडिंग के लिए पहुँचा था। जब इस ट्रक में रखीं करीब 600 बोरियों को खोलकर देखा गया, तो अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए। बोरियों में गेहूं के नाम पर सिर्फ मिट्टी और घटिया सामग्री भरी हुई थी।

Sagar Wheat Scam

आपराधिक मामला दर्ज : इस महाधोखाधड़ी के सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया था। मामले में संलिप्त स्व सहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव समेत तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आपराधिक मामला (FIR) दर्ज किया जा चुका है।

Sagar Wheat Scam : अन्य कर्मचारियों पर भी लटकी तलवार, जांच जारी

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। इस पूरे नेक्सस और गड़बड़ी में विभाग के कई अन्य छोटे-बड़े कर्मचारियों की भूमिका की भी सघन जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सागर के इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे और निलंबन देखने को मिल सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता