Anvay Dravid : घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने का मिला इनाम
Anvay Dravid : भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने नीली जर्सी पहनने की ओर अपना पहला बड़ा कदम बढ़ा दिया है। बीसीसीआई ने अगले महीने होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है, जिसमें अन्वय द्रविड़ को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है।

CM Yoga Appeal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान
Anvay Dravid : महज 17 साल की उम्र में देश के लिए खेलने का गौरव
अन्वय द्रविड़ का जन्म 27 अप्रैल, 2009 को हुआ था। हाल ही में उन्होंने अपना 17वां जन्मदिन मनाया है। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले अन्वय ने इतनी छोटी सी उम्र में अपनी क्लासिक बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग स्किल्स से चयनकर्ताओं को बेहद प्रभावित किया है। खेल के प्रति उनकी एकाग्रता को देखकर कई दिग्गज उनमें उनके पिता राहुल द्रविड़ की झलक देखते हैं।
Anvay Dravid : कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में सुपरहिट रहे हैं अन्वय
अन्वय द्रविड़ का भारतीय जूनियर टीम में चयन कोई तुक्का नहीं, बल्कि उनके कड़े परिश्रम और डोमेस्टिक क्रिकेट में दिखाए शानदार फॉर्म का नतीजा है :
शानदार कप्तानी : अन्वय ने अपनी कप्तानी के हुनर का प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक अंडर-19 टीम को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया।
मिडिल ऑर्डर की रीढ़ : इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की 6 पारियों में उन्होंने कुल 220 रन कूट डाले।
दबाव में मैच जिताने का दम : हिमाचल प्रदेश के खिलाफ एक मुश्किल रन-चेज (लक्ष्य का पीछा) के दौरान अन्वय ने 82 रनों की धैर्यपूर्ण मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसने इस चयन पर अंतिम मुहर लगाई।
Anvay Dravid : हम्बनटोटा में खेला जाएगा मुकाबला, 4 जुलाई से शंखनाद
शरत श्रीधरन की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई जूनियर चयन समिति द्वारा चुनी गई यह भारतीय टीम श्रीलंका में वनडे और मल्टी-डे सीरीज खेलेगी। श्रीलंका दौरे पर होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
पहला वनडे : 4 जुलाई 2026
दूसरा वनडे : 6 जुलाई 2026
तीसरा वनडे : 9 जुलाई 2026
Anvay Dravid : श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारतीय अंडर-19 वनडे टीम :
यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर वर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद।
read more : CM Yoga Appeal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान





