CM Mohan Yadav Performs Puja प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने और नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ने के ऐतिहासिक अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहाँ आयोजित विशेष हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भगवान हनुमान और बाबा महाकाल से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और वर्ष 2029 में उनके चौथे कार्यकाल के लिए विशेष प्रार्थना की।
CM Mohan Yadav Performs Puja नेहरू जी का रिकॉर्ड टूटने पर जताया गर्व, कांग्रेस पर बोला हमला
इस धार्मिक और राजनीतिक उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिसे पीएम मोदी ने अपने विजन और जनसेवा के बल पर तोड़ दिया है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज देश के 17 राज्यों में भाजपा और कुल 22 राज्यों में एनडीए (NDA) की सरकारें सुशासन दे रही हैं।” विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अपने स्वार्थ की राजनीति की और समाज को बांटने का काम किया, यही वजह है कि आज वह देश के राजनीतिक परिदृश्य से साफ होती जा रही है।
CM Mohan Yadav Performs Puja ‘अभी दक्षिण के राज्य बाकी हैं’— लंका विजय का दिया उदाहरण

आगामी राजनीतिक लक्ष्यों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने भगवान राम और हनुमान जी के प्रसंग का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “जब तक भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त नहीं की थी, तब तक हनुमान जी का प्रेम पूरी तरह खुलकर प्रकट नहीं हुआ था। ठीक उसी तरह, देश के विकास यात्रा में अब दक्षिण के कुछ राज्य बचे हैं, जिन्हें हम भगवान राम और हनुमान जी की कृपा तथा जनता के आशीर्वाद से आगामी चुनावों में जरूर जीतेंगे।” उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराएगा और देश में सुशासन की गति और तेज होगी।
CM Mohan Yadav Performs Puja कांग्रेस के अंदरूनी कलह पर तंज, बोले— अपनों ने ही खोली पोल
राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के मामले पर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हार के डर से अपने उम्मीदवार से जुड़े महत्वपूर्ण और विवादित तथ्यों को जानबूझकर छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी यह सुनियोजित रणनीति पूरी तरह फेल हो गई। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के भीतर कई नेता इस सीट पर दावा ठोक रहे थे और टिकट न मिलने की आपसी नाराजगी के कारण खुद कांग्रेसियों ने ही अपनी पार्टी के कारनामों को उजागर कर दिया, जिससे उनकी आंतरिक स्थिति जनता के सामने आ गई है।
Read this: Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत


