,

Scrap Theft Case: भिलाई इस्पात संयंत्र स्क्रैप चोरी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा

Scrap Theft Case

Scrap Theft Case: फरार आरोपियों संजय सिंह और अभय सिंह की सूचना पर 10-10 हजार रुपए का इनाम

Scrap Theft Case: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के बहुचर्चित स्क्रैप चोरी प्रकरण में दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों संजय सिंह और अभय सिंह की गिरफ्तारी या उनके संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले को 10-10 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपियों की जानकारी है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Scrap Theft Case: भारी मात्रा में स्क्रैप और मशीनरी बरामद, आरोपियों की तलाश जारी

Scrap Theft Case: भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 26 मई को मिली सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स के हथखोज परिसर में जांच की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किया गया लौह स्क्रैप बरामद किया गया। मौके से लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण भी मिला।

READ ALSO: CM Yogi Adityanath Dr Sanjay Nishad Meeting: सीएम योगी से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, कमलेश बिंद एनकाउंटर की SIT जांच और आरक्षण मुद्दे पर सौंपा पत्र

प्रारंभिक जांच में पता चला कि फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 250 टन लोहे की प्लेट और बीम कटिंग जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 90 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा स्क्रैप की लोडिंग और परिवहन में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी एवं वाहनों सहित लगभग 3.22 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त की गई। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एएसपी सुखविंदर राठौर ने बताया कि संजय सिंह और अभय सिंह की तलाश जारी है और पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…