,

Khan Sir Patna Police FIR: खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, इन 4 बड़े दावों की खुली पोल तो पुलिस ने दर्ज की FIR

- Advertisement -
Ad imageAd image
Khan Sir Patna Police FIR

Khan Sir Patna Police FIR बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग सेंटरों के आपसी विवाद के बाद हुए सनसनीखेज फायरिंग मामले में पटना पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। इस पूरे विवाद में ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब देश के प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। पटना के कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच, वारदात को लेकर खान सर द्वारा शुरुआती दौर में किए गए 4 बड़े दावों की हकीकत भी सामने आ गई है, जो अब उन्हीं पर भारी पड़ती दिख रही है।

Khan Sir Patna Police FIR क्या है पूरा विवाद और क्यों बढ़ीं मुश्किलें?

Khan Sir Patna Police FIR दरअसल, 2 जून की रात पटना के ‘किसान कोल्ड स्टोरेज’ परिसर (जहां कोचिंग संचालित होती हैं) के बाहर जमकर बवाल और मारपीट हुई थी। इस हंगामे के दौरान फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें खान सर के निजी सुरक्षाकर्मी (बॉडीगार्ड) हवा में गोलियां चलाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खान सर के दो बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया। उनसे हुई कड़ी पूछताछ के बाद ही इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर फैजल खान उर्फ खान सर का नाम एफआईआर में जोड़ा गया।

Khan Sir Patna Police FIR खान सर के वो 4 दावे, जो जांच में साबित हुए ‘झूठ’

1. विरोधियों द्वारा तोड़फोड़ और हमले का दावा

दावा: घटना के तुरंत बाद खान सर ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि उनके बढ़ते रसूख से परेशान विरोधी कोचिंग माफियाओं और असामाजिक तत्वों ने उनके दफ्तर पर हमला किया और 8 से 10 राउंड फायरिंग की।

हकीकत: पुलिस अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद खान सर अपने ही इस बयान से पलट गए। बाद में उन्होंने सफाई दी कि उन्होंने हड़बड़ी और घबराहट में ऐसा बयान दे दिया था।

2. बाहरी हमलावरों द्वारा गोलीबारी की बात

दावा: खान सर ने आरोप लगाया था कि उनकी कोचिंग को निशाना बनाने आए बाहरी गुंडों ने गोलियां चलाईं।

हकीकत: वीडियो साक्ष्यों ने इस दावे की हवा निकाल दी। फायरिंग किसी बाहरी तत्व ने नहीं, बल्कि खुद खान सर के ही दो निजी बॉडीगार्ड्स ने की थी। पुलिस ने दोनों गार्ड्स को असलहे के साथ दबोच लिया है।

3. अपने निजी गार्ड का सिर फटने का आरोप

दावा: वारदात वाले दिन फैजल खान ने सहानुभूति बटोरने के लिए दावा किया था कि हमलावरों ने उनके निजी गार्ड को बेरहमी से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया।

हकीकम: जांच में सामने आया कि जख्मी गार्ड खान सर का नहीं, बल्कि उस ‘किसान कोल्ड स्टोरेज’ का कर्मचारी है, जिसके परिसर में ये कोचिंग चलती हैं। खुद उस गार्ड और गिरफ्तार रौशन आनंद ने बयान दिया कि कोल्ड स्टोरेज के मालिक और खान सर मिलकर साज़िश रच रहे हैं।

4. Khan Sir Patna Police FIR ‘सस्ते कोर्स और लोकप्रियता’ के कारण हमले की थ्योरी

दावा: खान सर का चौथा सबसे बड़ा दावा यह था कि उनके बेहद सस्ते कोर्स और देशव्यापी लोकप्रियता से जलकर बड़े कोचिंग घराने उनकी संस्था को बंद करवाना चाहते हैं, इसलिए यह हमला प्रायोजित था।

हकीकत: पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि यह लड़ाई किसी व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या सस्ते कोर्स की नहीं, बल्कि ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ के प्रचार पोस्टर को फाड़ने से शुरू हुई थी। वीडियो सबूतों के अनुसार, ज्ञान बिंदु कोचिंग के पोस्टर को कोल्ड स्टोरेज के गार्ड चुन-चुन कुमार ने मालिक आरबी प्रसाद की मौजूदगी में हटाया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के छात्र और स्टाफ आपस में भिड़ गए थे।

Read this: CM Dr Mohan Yadav Bhopal Environment Day: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ का आगाज, बोले— ‘प्रकृति के बिना अधूरी है हमारी सनातन जीवन शैली’

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए