,

National Award ICCI : वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मोहन झा को मिला एक और राष्ट्रीय सम्मान, “सामाजिक सरोकार पत्रकारिता सम्मान” से हुए अलंकृत

National Award ICCI : एक सप्ताह में दूसरा राष्ट्रीय सम्मान; जनसरोकार और वैचारिक लेखन को मिली राष्ट्रीय पहचान

National Award ICCI : देश के प्रतिष्ठित पत्रकार, लेखक, मीडिया विश्लेषक एवं सामाजिक चिंतक कृष्ण मोहन झा को उनकी जनपक्षधर पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दीर्घकालीन योगदान के लिए प्रतिष्ठित “सामाजिक सरोकार पत्रकारिता सम्मान” से नवाजा गया है। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित आईसीसीआई (ICCI) एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। विशेष बात यह है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर कृष्ण मोहन झा को मिला यह दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे ठीक पहले उन्हें नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में “भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान से भी अलंकृत किया गया था।

National Award ICCI : तीन दशकों का गौरवशाली सफर: प्रिंट से लेकर डिजिटल मीडिया तक धाक

National Award ICCI : कृष्ण मोहन झा पिछले 30 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके करियर की मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं :-

शुरुआत :- उन्होंने वर्ष 1995 में ‘देशबंधु’ समाचार पत्र से अपने पत्रकारिता जीवन का आगाज किया। इसके बाद वे ‘अमृत संदेश’ और ‘जनसत्ता’ समूह जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नवाचार :- वर्ष 2000 में उन्होंने आदिवासी बहुल मंडला जिले से “मंडला समाचार” नामक स्थानीय टीवी चैनल की शुरुआत कर क्षेत्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

नेतृत्वकारी भूमिका :- उन्होंने ‘चैनल नंबर-1 न्यूज नेटवर्क’ में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के रीजनल हेड के रूप में कार्य किया। साथ ही ‘सहारा समय’ और ‘स्वदेश न्यूज’ सहित कई राष्ट्रीय-क्षेत्रीय मंचों पर संपादकीय व परामर्शदाता की भूमिका निभाई। वर्तमान में वे ‘स्वदेश न्यूज’ के सलाहकार संपादक हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘NewsFest’ का संचालन कर रहे हैं।

National Award ICCI : “महानायक मोदी” समेत कई चर्चित पुस्तकों के लेखक

पत्रकारिता के साथ-साथ कृष्ण मोहन झा अपने प्रखर वैचारिक लेखन के लिए भी जाने जाते हैं। राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति, शिक्षा, राजनीति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े विषयों पर उनके सैकड़ों लेख देश के प्रमुख अखबारों में प्रकाशित होते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आधारित उनकी पुस्तकें “महानायक मोदी” और “यशस्वी मोदी” पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही हैं। इसके अलावा, आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के विचारों पर केंद्रित उनकी आगामी पुस्तक “डॉ. मोहन भागवत संदेश” भी जल्द ही प्रकाशित होने वाली है।

National Award ICCI : राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी को समर्पित पत्रकारों का सम्मान जरूरी

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, जो जनता और शासन के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले पत्रकारों का सम्मान करना समाज को एक सकारात्मक दिशा देने जैसा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए आईसीसीआई (ICCI) की भी सराहना की, जो पिछले 7 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में नीति-निर्माताओं के बीच संवाद का एक प्रभावी मंच बनी हुई है।

National Award ICCI : जनपक्षधर पत्रकारिता की बड़ी जीत

कृष्ण मोहन झा को लगातार मिले ये दो राष्ट्रीय सम्मान इस बात का प्रमाण हैं कि आज के दौर में भी समाज, राष्ट्र और आमजन के मुद्दों को केंद्र में रखकर की जाने वाली पत्रकारिता की प्रासंगिकता सबसे ऊपर है। उनकी लेखनी ने हमेशा समाज में वैचारिक जागरण और सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी स्वीकृति मिली है।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…