,

पौष पूर्णिमा से पहले ही संगम पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं ने किया महास्नान

Lakhs of devotees reached Sangam and took a great bath before Paush Purnima.

महाकुम्भ में पौष पूर्णिमा के स्नान से एक दिन पहले ही संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सुबह ही संगम में पवित्र स्नान कर लिया। इसमें युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगम पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संगम स्नान के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से महाकुम्भ नगर में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। डीआईजी वैभव कृष्ण और एसएसपी राजेश द्विवेदी खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जो पल पल की अपडेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी महाकुम्भ का क्रेज दिख रहा है। महाकुम्भ में पहुंचे लोगों ने वीडियो कॉलिंग से घर वालों को डिजिटल दर्शन भी कराया।

युवाओं और बुजुर्गों के साथ बच्चों में भी संगम स्नान को लेकर गजब का उत्साह
संगम तट पर हर उम्र के लोगों में सनातन संस्कृति के इस महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। युवा अपनी परंपरा को जानने और उसका हिस्सा बनने के लिए उमड़े। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए भी यह आयोजन गहरी आस्था का प्रतीक बना।

डिजिटल महाकुम्भ की धूम, सोशल मीडिया पर बढ़ा क्रेज
डिजिटल युग में महाकुम्भ का क्रेज सोशल मीडिया पर छाया रहा। विशेष तौर पर वीआईपी घाट और संगम नोज पर युवाओं ने स्नान किया। जिसके बाद वीडियो और तस्वीरें बनाकर इन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके अलावा महाकुम्भ में पहुंचे लोगों ने वीडियो कॉलिंग से घर वालों को मां गंगा का डिजिटल दर्शन कराया। कुछ लोग फेसबुक लाइव, यूट्यूब लाइव और वॉट्सएप पर ग्रुप कॉलिंग करते भी देखे गए।

नेशनल यूथ डे पर युवाओं में सनातन संस्कृति को लेकर उत्साह
नेशनल यूथ डे के अवसर पर संगम स्नान में शामिल होने वाले युवाओं का जोश देखने लायक था। सनातन संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का यह पर्व युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, एआई कैमरों से निगरानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। डीआईजी वैभव कृष्ण और एसएसपी राजेश द्विवेदी की देखरेख में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पहली बार महा कुम्भ के दौरान इतनी आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया गया है। सुरक्षा के लिए एआई कैमरे लगाए गए हैं, जो हर श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी योगी सरकार की ओर से की गई व्यवस्था की सराहना की। उनका कहना था कि इससे पहले कभी भी इतना विहंगम दृश्य नहीं देखा।

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…