By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मध्यकाल > Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : जल संरक्षण को मिला नया आयाम,जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व गंगा दशहरा
मध्यकाल

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : जल संरक्षण को मिला नया आयाम,जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व गंगा दशहरा

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 25, 2026 4:47 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
7 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : जल संवर्धन की दिशा में अनुकरणीय पहल,जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : भारतीय संस्कृति में जल को जीवन, शुद्धता और समृद्धि का आधार माना गया है। जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि प्रकृति का अमूल्य वरदान है। आज जब दुनिया जल संकट और प्रदूषण जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब गंगा दशहरा का महत्व और बढ़ जाता है। यह पर्व हमें नदियों, तालाबों और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं, इसलिए हर बूंद के महत्व को समझना और उसे बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गंगा दशहरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने अपने ब्लॉग में जल को जीवन और विकास का आधार बताते हुए केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जल संरक्षण योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। नमामि गंगे, अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन और जल गंगा संवर्धन अभियान जैसे प्रयास जल संकट से निपटने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश, जिसे प्राकृतिक जल संसाधनों से समृद्ध माना जाता है, जल संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल कर रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान एक राज्य स्तरीय जन आंदोलन बन गया है। वर्ष 2025 में यह अभियान 19 मार्च से 30 जून तक चलाया गया। वर्ष-2026 में भी यह अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन करना है, जिससे प्रदेश को जल संकट से मुक्त किया जा सके। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदियों, तालाबों, कुओं, बावड़ियों, चेकडैम और अन्य जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, गहरीकरण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नए जल स्रोतों का निर्माण, वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्ज और पुरानी जल संरचनाओं का पुनरुद्धार अभियान के प्रमुख स्तंभ हैं। प्रदेश में 10 हजार से अधिक चेकडैम और स्टॉपडैम के संधारण, हजारों तालाबों के गहरीकरण, नई जल संरचनाओं का निर्माण और लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्राचीन बावड़ियां, तालाब और जल संरचनाएं सांस्कृतिक धरोहर हैं। उनका जीर्णोद्धार सांस्कृतिक गौरव और पर्यटन को बढ़ावा देता है। पानी चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को कम पानी वाली फसलें, ड्रिप सिंचाई और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। इससे जल संरक्षण की संस्कृति विकसित हो रही है। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से सामुदायिक जिम्मेदारी बढ़ रही है। इस अभियान से मध्यप्रदेश जल संरक्षण में देश का अग्रणी राज्य बन रहा है। यह अभियान केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प है। जो मध्यप्रदेश के भविष्य की नींव है और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने में सफल हो रहा है। यह हमें सिखाता है कि जल ही जीवन है और उसकी रक्षा हमारा दायित्व है। यदि हम आज जल स्रोतों का संरक्षण करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियां समृद्ध जल संसाधनों का उपयोग कर सकेंगी। प्रदेशवासियों को इस अभियान से जुड़कर जल संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।।।

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गंगा दशहरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ब्लॉग में जल को जीवन और विकास का आधार बताते हुए केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जल संरक्षण योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। नमामि गंगे, अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन और जल गंगा संवर्धन अभियान जैसे प्रयास जल संकट से निपटने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। विशेष बात यह है कि इन अभियानों में जनभागीदारी को प्राथमिकता दी गई है, जिससे जल संरक्षण जन आंदोलन बनता दिखाई दे रहा है। बढ़ते जल संकट और भूजल स्तर में गिरावट के दौर में यह संदेश अत्यंत प्रासंगिक है कि जल बचाना केवल सरकार नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। गंगा यानी पवित्र-साफ जल के इसी महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण को एक राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप दिया है। उन्होंने जल को विकास का प्रमुख पैरामीटर बनाते हुए हर घर जल और जल है तो कल है के संकल्प को साकार किया। उनके नेतृत्व में जल शक्ति मंत्रालय का गठन, जल जीवन मिशन, नमामी गंगे, अमृत सरोवर मिशन और जल शक्ति अभियान जैसी ऐतिहासिक पहल हुईं, जिन्होंने देश की जल सुरक्षा को नई दिशा दी है। अमृत सरोवर योजना ने जल संरक्षण को नया आयाम दिया। प्रत्येक जिले में 75 जलाशयों के निर्माण या पुनरुद्धार का लक्ष्य रखा गया। अब तक 70 हजार से अधिक अमृत सरोवर तैयार हो चुके हैं। इनसे वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्ज और सिंचाई सुविधा बढ़ी है। यह मिशन आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है और सामुदायिक भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। नमामी गंगे परियोजना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, नदी फ्रंट विकास और जैव विविधता संरक्षण के कार्य भी हो रहे हैं।

read more : Gwalior : ‘वाटर वूमेन’ सावित्री श्रीवास्तव के जल-संकल्प से जुड़ा ग्वालियर; तिघरा बांध पर मनाया गया ‘गंगा दशहरा’ उत्सव

TAGGED:Hindi NewsJal Ganga Sanvardhan AbhiyanMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

स्वदेश स्पेशल

Gulmarg Gondola Rescue : कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में बड़ा हादसा टला, हवा में फंसे 300 पर्यटक; सेना ने शुरू किया मेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

By Abhishek Singh
Jamshedpur
झारखंड

Jamshedpur : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा: 2 वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा पास, व्यवसायिक विकास पर मंथन

By Yoganand Shrivastava
New Delhi
दिल्ली

New Delhi : भारत में आसमां से बरस रही आग: 47.2 डिग्री के साथ महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म; जानें अपने राज्य का हाल

By Yoganand Shrivastava
स्वदेश स्पेशल

Heat Wave Alert : प्रचंड गर्मी से दिल-दिमाग समेत 7 अंगों पर खतरा, जानें कैसे करें बचाव

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Gulmarg Gondola Rescue : कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में बड़ा हादसा टला, हवा में फंसे 300 पर्यटक; सेना ने शुरू किया मेगा रेस्क्यू ऑपरेशन
May 25, 2026
Jamshedpur
Jamshedpur : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा: 2 वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा पास, व्यवसायिक विकास पर मंथन
May 25, 2026
New Delhi
New Delhi : भारत में आसमां से बरस रही आग: 47.2 डिग्री के साथ महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म; जानें अपने राज्य का हाल
May 25, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?