,

Chhatarpur: जनगणना ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में नाली किनारे गिरे मिले हेडमास्टर, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chhatarpur

Report: Imran khan

Chhatarpur मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ राष्ट्रीय महत्व के कार्य ‘जनगणना ड्यूटी’ में तैनात एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) का शराब के नशे में पूरी तरह धुत होकर सड़क और गलियों में पड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षक की इस घोर लापरवाही और शर्मनाक हरकत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Chhatarpur राष्ट्रीय कर्तव्य के दौरान नशे में चूर मिले गुरुजी, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

यह पूरा मामला छतरपुर जिले के लवकुश नगर जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले अक्टोहा प्राथमिक कन्या पाठशाला का है। यहाँ पदस्थ प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीचरण अहिरवार (उर्फ कारेलाल) की शनिवार को जनगणना कार्य में ड्यूटी लगी थी। राष्ट्रीय गणना करने के बजाय गुरुजी शराब के अत्यधिक नशे में चूर होकर गांव की गलियों और सड़क किनारे लावारिस हालत में रेंगते और गिरते-पड़ते नजर आए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शिक्षक की इस हालत को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो मीडिया को सौंप दिया।

Chhatarpur ‘अक्सर शराब पीकर आते हैं स्कूल’— ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

शराबखोर शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीचरण अहिरवार की यह कोई पहली करतूत नहीं है; वे अक्सर इसी तरह शराब के नशे में धुत रहते हैं। हद तो तब हो जाती है जब वे इसी मदहोशी की हालत में स्कूल भी पहुंच जाते हैं, जिससे मासूम बच्चियों की पढ़ाई और भविष्य पूरी तरह चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को एक सामूहिक शिकायत पत्र भी सौंपा है।

Chhatarpur प्रशासन के दावों की खुली पोल, अब कड़ी कार्रवाई का इंतजार

इस शर्मनाक घटना के बाद से शिक्षा विभाग के दावों और शिक्षकों की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ जहां सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य और राष्ट्रीय कार्यों को लेकर गंभीर है, वहीं ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षक व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। फिलहाल शिकायत पत्र और पुख्ता वीडियो सामने आने के बाद अब गेंद प्रशासन के पाले में है। देखना यह होगा कि वरिष्ठ अधिकारी आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर कोई कड़ा उदाहरण पेश करते हैं या हमेशा की तरह इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Read this: Raipur: रेलवे ट्रैक के पास मिली संदिग्ध लाश, इलाके में सनसनी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का