,

Medical Store Strike: देशभर में मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल

Medical Store Strike

Medical Store Strike: छत्तीसगढ़ में 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Medical Store Strike: देशभर में आज मेडिकल स्टोर बंद रहने से दवा कारोबार पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में भी करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद रखे गए हैं। राजधानी रायपुर में लगभग 20 करोड़ रुपए के दवा कारोबार पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है, जबकि पूरे प्रदेश में करीब 50 करोड़ रुपए के व्यापार प्रभावित होने का अनुमान है।

इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में देशभर के लगभग 12.4 लाख केमिस्ट और दवा कारोबारी शामिल हुए हैं। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट की वजह से छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

Medical Store Strike: नकली दवाओं के खतरे को लेकर जताई चिंता

केमिस्ट संगठनों ने ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर नकली और एक्सपायरी दवाओं के बढ़ते खतरे पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि बिना उचित निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से मरीजों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

हालांकि, आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों के मेडिकल स्टोर को इस हड़ताल से मुक्त रखा गया है, ताकि मरीजों को जरूरी दवाइयों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।

दवा कारोबारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने और पारंपरिक मेडिकल स्टोर संचालकों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

READ ALSO: India Weather: देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं भीषण लू तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बदलेगा मौसम

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…