,

Lucknow : यूपी में आयुष्मान योजना बनी गरीबों का संबल: बरेली को मिला सबसे ज्यादा लाभ, अब तक ₹13,315 करोड़ का हुआ भुगतान

Lucknow

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत और सुलभ बनाया जा रहा है। गरीबों और जरूरतमंदों को गंभीर बीमारियों के इलाज के खर्च से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से संचालित ‘आयुष्मान भारत योजना’ प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच बनकर उभरी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी में अब तक 50 लाख 40 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड धारकों ने कुल 91 लाख 87 हजार से ज्यादा बार मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठाया है। इन मरीजों के उपचार के लिए कुल 15,140 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम दर्ज किए गए, जिनमें से प्रशासन द्वारा अब तक 13,315 करोड़ रुपये का सफल भुगतान किया जा चुका है।

Lucknow बरेली जिला पूरे प्रदेश में अव्वल, इलाज पर खर्च हुए 682 करोड़ रुपये

‘साचीज’ (SACHIS) की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत बजटीय लाभ और भुगतान के मामले में बरेली जिला शीर्ष स्थान पर रहा है। बरेली में अब तक 1 लाख 83 हजार 714 कार्ड धारक मरीजों ने इस योजना का सीधा लाभ लिया है। जिले में कुल 3 लाख 72 हजार 319 उपचार क्लेम दर्ज किए गए, जिसके एवज में 682 करोड़ 99 लाख रुपये से अधिक का क्लेम किया गया और 620 करोड़ 81 लाख रुपये से ज्यादा की राशि अस्पतालों को भुगतान की जा चुकी है।

Lucknow गोरखपुर दूसरे और मुरादाबाद तीसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर इस सूची में दूसरे पायदान पर है। गोरखपुर में 1 लाख 71 हजार 492 लाभार्थियों ने योजना के तहत इलाज कराया, जहां कुल 3 लाख 59 हजार से अधिक क्लेम के सापेक्ष 539 करोड़ 56 लाख रुपये का भुगतान किया गया। वहीं, मुरादाबाद जिला तीसरे स्थान पर रहा, जहां 1 लाख 29 हजार से अधिक मरीजों के इलाज के लिए 459 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई।

Lucknow मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव से बड़े अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज

मुख्य शहरों के अलावा बिजनौर (₹486 करोड़ से अधिक), सहारनपुर (₹463 करोड़ से अधिक) और वाराणसी (₹449 करोड़ से अधिक) के नागरिकों ने भी इस योजना का प्रमुखता से लाभ उठाया है। लखनऊ और कानपुर नगर जैसे महानगरों में भी करोड़ों रुपये का भुगतान कर मरीजों को बड़ी राहत दी गई है। साल 2017 के बाद से राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी, जिला अस्पतालों का आधुनिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलाइजेशन का ही नतीजा है कि आज राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी कॉर्पोरेट और बड़े निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल पा रहा है।

Lucknow यूपी के शीर्ष 3 जिलों में आयुष्मान योजना की स्थिति (आंकड़े)

जिलालाभ लेने वाले मरीजकुल दर्ज क्लेम संख्यास्वीकृत/दर्ज क्लेम राशिअब तक किया गया कुल भुगतान
1. बरेली1,83,7143,72,319₹682.99 करोड़₹620.81 करोड़
2. गोरखपुर1,71,4923,59,529₹591.25 करोड़₹539.56 करोड़
3. मुरादाबाद1,29,0012,57,480₹519.60 करोड़

Read this: Bokaro में दर्दनाक हादसा: दामोदर नदी में नहाने गए दो युवक तेज धार में बहे, एक का शव बरामद, दूसरा लापता

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का